{"_id":"5d0d82d18ebc3e29727f60df","slug":"theft-in-home-of-director-of-petrolium-ministry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोलियम मंत्रालय के निदेशक के घर चोरी, पूछताछ के लिए आठ लोग हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोलियम मंत्रालय के निदेशक के घर चोरी, पूछताछ के लिए आठ लोग हिरासत में
Sat, 22 Jun 2019 06:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 22 Jun 2019 06:52 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉश इलाके खान मार्केट के पास स्थित रवींद्र नगर में रहने वाले पेट्रोलियम मंत्रालय के निदेशक और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी (प्रिंसिपल) रहे विजय शर्मा के घर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोर लाखों रुपये की दो घड़ियां, अन्य सामान व कागजात चुराकर ले गए। तुगलक रोड थाना पुलिस ने सेंधमारी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस ने रवींद्र नगर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, विजय शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी (प्रिंसिपल) रहे हैं और दो वर्ष पहले ही वह दिल्ली लौटे हैं। अभी पेट्रोलियम मंत्रालय में निदेशक हैं।
विज्ञापन
वह बी-1/3 रवींद्र नगर, तुगलक रोड में रहते हैं। बुधवार रात साढ़े आठ बजे वह ताज मानसिंह होटल में परिवार के साथ खाना खाने गए थे। रात साढ़े दस बजे घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। बताया जा रहा है कि घर से दो महंगी घड़ियां व अन्य सामान गायब था।
इसकी सूचना तुगलक रोड थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आठ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस ने रवींद्र नगर में सुरक्षा बढ़ा दी है।