फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Theft in four different houses in one night in Ghaziabad

गाजियाबाद में चोरों का आतंक: एक ही रात में अलग-अलग चार घरों में की चोरी, नकदी, गहने पर अन्य सामान ले गए

Wed, 26 Feb 2025 08:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 26 Feb 2025 08:52 PM IST
सार

गाजियाबाद में शहर और देहात में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है। मंगलवार रात चोरों ने चार जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन
Theft in four different houses in one night in Ghaziabad
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर और देहात में लगातार चोरी की वारदात बढ़ रही है। मंगलवार रात चोरों ने सुराना गांव में दो युपी पुलिस के सिपाही व टंकी रोड पर किराना व्यापारी के घर से नकदी, गहने पर अन्य सामान चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थलों का मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


वारदात-1
सुराना गांव में किसान वीरसेन यादव परिवार समेत रहते है, उनका बेटा योगेंद्र यादव यूपी पुलिस में सिपाही है और मुजफ्फरनगर तैनाती है। बताया कि मंगलवार रात परिवार के सदस्य शादी समारोह में गए हुए थे, घर में वीर सैन की पत्नी विमलेश व छोटे भाई की पत्नी अनीता थी। दोनों महिला घर में सोयी हुई थी, इसी बीच चोरों मकान में दाखिल हुए और अलमारी से करीब 10 लाख रुपये कीमत के गहने, करीब 80 हजार रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गये। बुधवार सुबह जाग होने पर वारदात का पता चला।
विज्ञापन


वारदात-2
सुराना गांव निवासी किसान हरपाल सिंह यादव का बेटा दीपक यादव यूपी पुलिस में सिपाही है और मुजफ्फनगर तैनाती है। मंगलवार रात हरपाल सिंह व उनकी पत्नी सुमन देवी कमरे में सोये हुए थे। इसी बीच चोरों ने दूसरे कमरे से करीब 45 हजार रुपये नकदी, करीब पचास हजार रुपये कीमत के जेवर व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। बुधवार सुबह करीब चार बजे सुमन देवी उठी तो चोरी की वारदात का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात-3
सुराना गांव निवासी नितिन कुमार ने बताया कि वह परिवार के साथ नोएड़ा रहते है और वहीं का काम करते है। बुधवार सुबह उनके दोस्त ने मकान का ताला टुटा देखा तो उन्हें फोन किया। नितिन कुमार ने बताया कि चोर मकान से करीब 25 हजार रुपए नकदी, करीब एक लाख रंपये कीमत के गहने व अन्य सामान चोरी कर ले गये।

वारदात-4
कस्बा स्थित टंकी रोड पर चोरों ने किराना व्यापारी के घर में घुसकर तीन लाख रुपए नकदी व करीब दो लाख रुपए कीमत के गहने चोरी कर लिये। टंकी रोड पर निवासी किराना व्यापारी नितिन सिंघल ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य अपने अपने कमरों में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे उनकी पत्नी अंजू गुप्ता की आंख खुली तो वह कमरे से बाहर आई। देखा दूसरे कमरे का दरवाजा खुला है और सारा सामान बिखरा पड़ा है। नितिन सिंघल ने बताया कि चोर अलमारी से तीन लाख रुपए नकदी और करीब दो लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गये।


सपा नेता विकास यादव ने कहा कि क्षेत्र में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है, एक ही दिन में गांव में तीन घरों में चोरी की वारदात हो जाना पुलिस के चुनौती है, ग्रामीणों में भय का माहौल है, पुलिस को ग्रामीण क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की आवश्यकता है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस ने चोरी की वारदात का मौका मुआयना किया है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया जायेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed