फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   the younger members of the family will get job said hooda

हरियाणा के CM हुड्डा ने दी एक और सौगात

Fri, 24 Jan 2014 08:23 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 24 Jan 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
the younger members of the family will get job said hooda

अब हरियाणा सरकार सशस्त्र सेनाओं और अर्धसैनिक बलों में कार्यरत हरियाणा के जवानों की शहादत पर उनके परिवार के किसी एक सदस्य को अनुकंपा के आधार पर नौकरी और 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी।

विज्ञापन


इसकी घोषणा शुक्रवार को गुडगांव में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की। उन्होंने कहा कि इस बारे में नीतिगत निर्णय ले लिया गया है। मुख्यमंत्री ने कादरपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) अकादमी में राजपत्रित अधिकारियों के 44वें दीक्षांत समारोह में ये बातें कहीं।
विज्ञापन


इस दीक्षांत समारोह के साथ ही प्रशिक्षण पूरा कर सीआरपीएफ के 133 अधिकारियों ने सहायक कमांडेंट की रैंक पर ज्वाइन कर लिया। इनमें छह महिला अधिकारी हैं। इस मौके पर हुड्डा ने सलामी ली और प्रशिक्षण में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, सीआरपीएफ के महानिदेशक दलीप त्रिवेदी ने कहा कि 133 राजपत्रित अधिकारियों को 53 सप्ताह की समयावधि के दौरान कठिन प्रशिक्षण दिया गया है। उन्हें कानून, ऑपरेशन, युद्धकला, पुलिस-पब्लिक संबंध, मानवाधिकार और आतंकियों से भिड़ंत की परिस्थितियों में शूटिंग निपुणता के गुर सिखाए गए हैं।

हुड्डा ने इस अवसर पर सीआरपीएफ अकादमी के न्यूज लेटर का विमोचन भी किया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट कुमारी सविता को स्वॉर्ड ऑफ ऑनर और होम मिनिस्टर कप प्रदान किया गया।


इसी प्रकार, सहायक कमांडेंट गोविंद सिंह नेगी को आंतरिक विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, विनोद सिंह को बाह्य विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, अभिषेक कुमार सिंह को चांदमारी में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, कुमारी सविता को युद्धकला में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु, रोहित कुमार पाठक को छलांग लगाने में श्रेष्ठ प्रशिक्षु, मुनेश दत्त को सूचना प्रौद्योगिकी में श्रेष्ठ प्रशिक्षु और राकेश लांबा को सर्वश्रेष्ठ इंडोरेंस और केदारनाथ मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ स्क्वाड कमांडर के पुरस्कारों से नवाजा गया। दीक्षांत परेड के सफल संचालन के लिए सहायक कमांडेंट दीपक चौधरी को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed