{"_id":"8975728f5eeb5e589e0a0d20f277d2b1","slug":"the-young-man-stabbed-in-the-doggie-abdomen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंका तो युवक ने डॉगी के पेट में चाकू घोंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौंका तो युवक ने डॉगी के पेट में चाकू घोंपा
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजीव कालोनी में मंगलवार शाम घर के बाहर बंधे एक डॉगी का भौंकना तीन युवकों को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने डॉगी को चाकू मार दिया।
विज्ञापन
वहां मौजूद किशोरी ने विरोध किया तो उसकी गर्दन पर भी चाकू रखकर धमकाया। किशोरी के भाई ने पुलिस में शिकायत की है।
पुलिस के अनुसार पास ही लगे एक सीसीटीवी में वारदात कैद हुई है। फुटेज की जांच की जा रही है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
राजीव कालोनी गली नंबर-4 निवासी मनोज कुमार दिल्ली के नशा मुक्ति केंद्र में सिक्योरिटी गार्ड हैं। मनोज ने बताया कि मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे उनका डॉगी कालू घर के बाहर बंधा था।
तीन युवक गली में हंसी-मजाक करते गुजर रहे थे। तभी कालू उन पर भौंकने लगा। युवकों ने उसे धमकाया तो वह गुर्राने लगा। इस दौरान एक युवक ने चाकू निकालकर कालू के पेट पर मार दिया।
विज्ञापन
डॉगी वहीं गिर पड़ा। इस दौरान मनोज की बहन ने शोर मचाकर विरोध किया, तो युवकों ने उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया।
अंदर से परिवार के लोगों के आने की आवाज सुनकर तीनों भाग खड़े हुए। मनोज घर लौटे तो पुलिस को शिकायत दी।
एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि दो युवक राजीव कालोनी के ही रहने वाले हैं, जबकि एक दिल्ली का है।
तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गली में ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई है।
फुटेज में दिख रहा है कि तीनों युवक टहलते आ रहे हैं। डॉगी भौंका तो एक ने चाकू निकालकर उसको मारा।
पास खड़ी बाइक से कपड़ा निकालकर चाकू को साफ किया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया है।