फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The young man's body was recovered from the Delhi government hospital, wrote on the slip 105 fever

दिल्ली: हाथ में पर्ची, इलाज के इंतजार में बुखार पीड़ित ने दम तोड़ा

Fri, 16 Sep 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Sep 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
The young man's body was recovered from the Delhi government hospital, wrote on the slip 105 fever

लोक नायक अस्पताल के प्रतीक्षालय के पास से एक युवक का शव मिला है। मृतक के पास से अस्पताल की एक पर्ची मिली है जिसमें उसे तेज बुखार होने की बात लिखी गई है। 

विज्ञापन


युवक इलाहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है और परिजनों को सूचना दे दी है। उधर अस्पताल-प्रशासन भी इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस और अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली सरकार के लोक नायक अस्पताल के प्रतीक्षालय के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने आया था युवक

The young man's body was recovered from the Delhi government hospital, wrote on the slip 105 fever
dengue

युवक की उम्र करीब 24 से 25 वर्ष बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो युवक अस्पताल में इलाज कराने आया था और उसने इलाज के लिए पर्ची भी बनवाई।

पर्ची पर 105 बुखार बताया गया है। युवक का शव किन परिस्थितियों में अस्पताल परिसर में मिला यह कहना फिलहाल मुश्किल है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जे.सी. पासी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और शुक्रवार तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

उधर मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को इलाहाबाद सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम होगा और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed