फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man's body was found in the car, on the bus conductor's death

कार में ड्राइविंग सीट पर मिला युवक का शव, बस में कंडक्टर की मौत

Tue, 07 Jun 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jun 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found in the car, on the bus conductor's death
मृत देह

सेक्टर-94 कट के पास एक कार में शव मिला तो वहीं सेक्टर-83 के पास चार्टर्ड बस में हार्ट अटैक आने से कंडक्टर की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सेक्टर-39 थाना अंतर्गत सेक्टर-94 कट के पास एक कार में शव होने की सूचना सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पाते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार का लॉक तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


एसएचओ सेक्टर-39 जहीर खां ने बताया कि कार की ड्राइविंग सीट पर मृत अवस्था में मुनिरका, दिल्ली निवासी प्रदीप (30) पड़े हुए थे। प्रदीप ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में काम करते थे।मामले की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रदीप की कार भी पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
वहीं दूसरी ओर सोमवार दोपहर एक कंपनी के चार्टर्ड बस के कंडक्टर मैनपुरी निवासी अवधेश (22) बस में बैठे हुए थे।

अचानक से बेसुध हो गए। हालत बिगड़ते ही उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी फेस-2 एसपी सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में डॉक्टरों के अनुसार अवधेश की मौत हार्ट अटैक पड़ने से हुई है। हालांकि पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed