फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The womne put rape charge on deputy mayor is missing.

डिप्टी मेयर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गायब

Tue, 27 Oct 2015 07:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 27 Oct 2015 07:32 AM IST
विज्ञापन
The womne put rape charge on deputy mayor is missing.

डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला रविवार रात से संदिग्ध हालात में लापता है। उसके घर पर ताला लगा है और मोबाइल बंद आ रहा है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें कि नगर निगम के वार्ड संख्या-6 में रहने वाली महिला ने डिप्टी मेयर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस की ओर से उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने बयान देने के लिए पेश किया गया था।
विज्ञापन


जहां पर उसने चुप्पी साध ली और खुद को बीमार बताकर अदालत में कोई बयान नहीं दर्ज कराया। इसके बाद वह अपने घर चली गई। रविवार रात से उसके कमरे में ताला लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर लगाया रेप का आरोप

The womne put rape charge on deputy mayor is missing.

मामले की जांच कर रही पुलिस ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो मोबाइल बंद मिला। पुलिस ने उसके आस-पास के लोगों से पता किया तो उसके रात से ही गायब होने की बात कही जा रही है। एसीपी-सदर धारणा यादव के अनुसार, जांच चल रही है।

महिला के नहीं मिल जाने तक तस्वीर साफ नहीं होगी। हो सकता है कि महिला पर किसी तरह का दबाव बनाया गया हो। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

मालूम हो कि डिप्टी मेयर पर उनके निजी कार्यालय में काम करने वाली 36 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया कि कटारिया ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

इसके बाद डिप्टी मेयर मुश्किल में फंस गए हैं। पुलिस अभी इस मामले में परमिंदर कटारिया से भी संपर्क नहीं कर पाई है। उनका मोबाइल भी बंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed