{"_id":"d5a075273bb8ca70416ebc7b4c68bc25","slug":"the-wedding-food-makee-seek-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का खाना पड़ा महंगा, बीमार होकर पहुंचे अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का खाना पड़ा महंगा, बीमार होकर पहुंचे अस्पताल
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 02 Nov 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बडख़ल क्षेत्र में सोमवार को शादी से आया खाना खाकर एक ही परिवार के आठ लोग बीमार हो गए। खाना खाते ही सभी को उल्टी व दस्त होने लगे। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका ईलाज चल रहा है।
विज्ञापन
शहजाद परिवार के साथ बड़खल कॉलोनी की गली नंबर-2 में रहता है। उसकी एनआईटी तीन नंबर में गाडिय़ों की नंबर प्लेट बनाने की दुकान है।
शहजाद ने बताया कि रविवार को उनके एक रिश्तेदार के यहां मेवात के साकरस क्षेत्र में शादी थी। सोमवार सुबह वहां से उसके एक रिश्तेदार मीठे चावल लेकर आए थे। परिवार के सभी लोगों ने दोपहर को चावल आए जिसके बाद सभी तबीयत बिगडनी शुरू हो गई।
विज्ञापन
शहजाद ने बताया कि परिजनों ने उसे फोन करके घटना के बारे में बताया जिसके बाद सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भर्ती लोगों में अनस (1 वर्ष), जोया(3), सैफ(4), रुखसाना(15), चांदनी(21), नजराना(20), फैजान(10) और अफसाना(7) शामिल हैं।
विज्ञापन
शहजाद ने इस मामले में किसी पर शक नहीं जताया है। समाचार लिखे जाने तक सभी का अस्पताल में ईलाज चल रहा था।