फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The weather took a toll, night came within the day

Delhi NCR News: मौसम ने ली अंगड़ाई, दिन में ही रात घिर आई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे आया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में शुक्रवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रही। दोपहर बाद मौसम ने अचानक से अंगड़ाई ली और रात की तरह अंधेरा हो गया। अलग-अलग समय पर विभिन्न इलाकों में मध्यम से तेज स्तर की बारिश दर्ज की गई। हवाओं में हल्की ठंडक महसूस होने लगी। कई इलाकों में जलभराव होने से बारिश लोगों के लिए आफत बन गई। मौसम विभाग के प्रादेशिक मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक 45.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस नीचे और न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस गिर गया।
मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शुक्रवार को बारिश का येलो अलर्ट ओरेंज अलर्ट में तबदील हो गया। सुबह से बारिश शुरु हो गई थी। बारिश का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे। इससे दिन में ही बारिश के बीच घनघोर अंधेरा छा गया। ऐसे में चालकों ने अपने वाहन की हैडलाइट चालू कर दी। पैदल राहगीर और जरूरी काम जाने वाले लोग बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता लेकर घर से निकलते दिखे।
विज्ञापन

शाम को भी तेज हवा चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 2011 के बाद यह पहली बार है जब 13 सितंबर को न्यूनतम और अधिकतम तापमान इतना कम दर्ज किया गया। शुक्रवार को नमी का स्तर 86 से 100 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
2010 के बाद तीसरी बार सितंबर में सबसे अधिक दिन हुई बारिश

इस माह अब तक 142.3 मिमी बारिश हो चुकी है। अभी इस माह में 17 दिन बाकी है। वहीं, 2023 में 82.7 बारिश रिकॉर्ड हुई थी। 2010 के बाद यह तीसरी बार जब सितंबर माह में 11 दिन बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे पहले 2022 व 2011 में 11 दिन बारिश हुई थी। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार की बारिश रिकॉर्ड तोड़ सकती है। इस मानसून एक जून से अब तक कुल 963.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है।

-------

शाम साढ़े आठ बजे तक बारिश


पालम--------73.3 मिमी
आया नगर-----45.2 मिमी
लोधी रोड------42.2 मिमी
पीतमपुरा------- 9 मिमी
मयूर विहार----- 7.5 मिमी
डीयू----------5 मिमी
रिज----------3.8 मिमी
नजफगढ़-------0.5 मिमी
-------

दर्ज किया गया अधिकतम तापमान

लोधी रोड-----27 डिग्री सेल्सियस
रिज---------26.9 डिग्री सेल्सियस
पालम--------26.8 डिग्री सेल्सियस
आया नगर-----25.6 डिग्री सेल्सियस

-------

दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

रिज------17.8 डिग्री सेल्सियस

लोधी रोड-----21.6 डिग्री सेल्सियस
आया नगर---22 डिग्री सेल्सियस
पालम-----22 डिग्री सेल्सियस

--------
संतोषजनक श्रेणी में हवा


राजधानी में हवा संतोषजनक श्रेणी में बरकरार है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 52 रहा, जोकि संतोषजनक श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 100 के पार दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से संतोषजनक श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार तक हवा संतोषजनक श्रेणी में बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 24 सूचकांक दर्ज किया गया। यह अच्छी श्रेणी में है। गाजियाबाद में 34, ग्रेटर नोएडा में 45, नोएडा में 46 व गुरुग्राम में 69 एक्यूआई रहा।

-------

शुक्रवार को दिल्ली का तापमान


अधिकतम तापमान---27.6 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान-----21.4 डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान

अधिकतम तापमान---32 डिग्री सेल्सियस

न्यूनतम तापमान-----21 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed