फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The uproar over the prospect of house tax in Ghaziabad.

गाजियाबाद में हाउस टैक्स पर हंगामे के आसार

Wed, 12 Nov 2014 01:47 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 12 Nov 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
The uproar over the prospect of house tax in Ghaziabad.

नगर निगम एक बार फिर जीडीए के साथ मिलकर हाउसिंग स्कीम लाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक में ज्वाइंट वेंचर के तहत हाउसिंग स्कीम का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि कार्यकारिणी समिति प्रस्ताव को रिजेक्ट कर चुकी है। इसके बाद निगम ने हुडको के साथ मिलकर हाउसिंग प्रोजेक्ट लाने पर सहमति जताई थी।

दरअसल, मेट्रो के लिए फंड जुटाने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया गया था। हालांकि जमीनों की रकम से मेट्रो के लिए फंड का इंतजाम हो गया है, लेकिन जमीनों को बचाने और इनकम बढ़ाने के लिए निगम हाउसिंग प्रोजेक्ट को लाने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को निगम बोर्ड बैठक में 90 पार्षदों के बीच इस प्रस्ताव पर मंथन होगा। अपर नगर आयुक्त व सदन सचिव डीके सिन्हा का कहना है कि कार्यकारिणी में शामिल किए गए प्रस्तावों को सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। सदन का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव पर विपक्षी दलों ने कसी कमर
हाउस टैक्स बढ़ोत्तरी के प्रस्ताव को गिराने के लिए विपक्षी दलों ने कमर कस ली है। मंगलवार को बसपा के पार्षदों ने बैठक कर रणनीति तैयार की। बोर्ड बैठक के दौरान बसपा पार्षद 25 फीसदी टैक्स बढ़ाए जाने का विरोध करेंगे।

बसपा पार्षद दल के नेता बाबू सिंह आर्य ने कहा कि एक साथ 25 फीसदी टैक्स बढ़ाना ठीक नहीं है। शहर में करीब पांच लाख बिल्डिंग हैं, लेकिन टैक्स सिर्फ 2.60 लाख भवन मालिक दे रहे हैं।


तकरीबन 50 फीसदी लोगों से टैक्स नहीं वसूला जा रहा है और जो पहले से टैक्स दे रहे हैं उन पर और बोझ डाला जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीके अग्निहोत्री और पार्षद दल के नेता राजीव भाटी ने विरोध करने की रणनीति तैयार की थी।

राजीव भाटी का कहना है कि किसी सूरत में 25 फीसदी टैक्स नहीं बढ़ने देंगे। वहीं, सपा व भाजपा के भी कई पार्षद इसका विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed