{"_id":"517de11ecd0d84f56e5451b2bc398ff2","slug":"the-united-nations-sees-ndrf-rescue-demo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनाइटेड नेशन देखेगा एनडीआरएफ के रेस्क्यू का डेमो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनाइटेड नेशन देखेगा एनडीआरएफ के रेस्क्यू का डेमो
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहत और बचाव कार्य से विश्व में नाम कमाने वाली एनडीआरएफ अब यूनाइटेड नेशन के प्रतिनिधियों को रेस्क्यू का डेमो दिखाएगी।
विज्ञापन
यूएन प्रतिनिधि एनडीआरएफ के रेस्क्यू के तरीकों को अन्य देशों की आपदा प्रबंधन टीमों में शामिल करेंगे। गाजियाबाद स्थित एनडीआरएफ की बटालियन में 24 अगस्त को भूकंप में बचाव का डेमो किया जाएगा।
डेमो के दौरान एनडीआरएफ के यूएन प्रतिनिधि के साथ एनडीआरएफ के डीजी और गृह मंत्रालय के अधिकारी शामिल होंगे।
एनडीआरएफ कमांडेंट पीके श्रीवास्तव ने बताया कि यूनाइटेड नेशन के बान की-मून ने जापान के सेंडाई में बैठक हुई थी, जिसमें विश्व में आपदा से नुकसान को कम करने के लिए ‘सेंडाई फ्रेम वर्क फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन’ योजना शुरू की गई है, जो 2030 तक चलेगी।
विज्ञापन
नेपाल त्रासदी में बेहतर काम करने से एनडीआरएफ का विश्व में नाम हुआ है। इसलिए यूएन के सेक्रेटरी जनरल की स्पेशल री-प्रजेंटेटिव मारगेरिटा एनडीआरएफ व अन्य प्रतिनिधि के साथ एनडीआरएफ के रेस्क्यू का डेमो देखेंगी।
विज्ञापन
जो भी तरीके बेहतर लगेंगे उसे यूएन की आपदा प्रबंधन टीमों को अपनाने की सलाह दी जाएगी। विश्व की अन्य रेस्क्यू करने वाली टीमों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इससे एनडीआरएफ के साथ इंडिया का नाम रोशन होगा।