फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The two powerhouse stalled fog, people crave water.

कोहरे से दो बिजलीघर ठप, पानी को तरसे लोग

Fri, 09 Jan 2015 01:06 PM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Fri, 09 Jan 2015 01:06 PM IST
विज्ञापन
The two powerhouse stalled fog, people crave water.

घने कोहरे ने महानगर की कई कालोनियों में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। बुधवार देर रात गोविंदपुरम और चिरंजीव विहार के सब स्टेशन ठप हो गए। रातभर की मशक्कत के बाद लाइन चालू नहीं हो सकी।

विज्ञापन


एक सब स्टेशन बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3 बजे तो दूसरा शाम छह बजे शुरू हो सका। वहीं, बृहस्पतिवार को चार घंटे की इमरजेंसी रोस्टिंग ने दिक्कत और बढ़ा दी।
विज्ञापन


गोविंदपुरम, स्वर्णजयंती पुरम, चिरंजीव विहार, अवंतिका में बिजली ठप होने से करीब तीस हजार लोगों को पानी नहीं मिला। वर्किंग डे पर पानी और बिजली दोनों गुल होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीएचए में आठ घंटे की बिजली कटौती से रेजीडेंट्स परेशान हो गए। सुबह नौ बजे गई बिजली शाम पांच बजे आयी। वसुंधरा, वैशाली, शालीमार गार्डन में सबसे अधिक दिक्कत रही।

बुधवार रात एक बजे गोविंदपुरम सब स्टेशन की केबल में फॉल्ट आ गया। फॉल्ट ठीक करने के लिए चिरंजीव विहार सब स्टेशन को भी बंद करना पड़ा।

इंसुलेटर में नमी आने से लाइन बार-बार ट्रिप होती रही। रात एक बजे से गोविंदपुरम, स्वर्णजयंती पुरम, चिरंजीव विहार, अवंतिका, पंचशील कालोनी में विद्युत आपूर्ति ठप रही।

एसडीओ एसजी सक्सेना ने बताया कि चिरंजीव विहार सब-स्टेशन दोपहर 2 बजे चालू कर दिया गया, जबकि गोविंदपुरम सब-स्टेशन शाम छह बजे चालू हो सका।

इस दौरान सुबह साढ़े 9 बजे से साढ़े 11 बजे और दोपहर एक बजे से तीन बजे तक इमरजेंसी रोस्टिंग की गई।

बढ़े चिलब्लेन के मरीज
ठंड बढ़ने के साथ ही चिलब्लेन के रोगियों में इजाफा होने लगा है। चिलब्लेन में व्यक्ति की हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। साथ ही गर्म से ठंडे और ठंडे से एकदम गर्म माहौल में न जाने की सलाह देते हैं।

जिला अस्पताल में ओपीडी में प्रतिदिन 10 से 15 रोगी इलाज के लिए आने लगे हैं। कइयों की उंगलियां सूज कर दर्द करने लगती हैं। दवा के साथ ठंड से बचाव से इस बीमारी से बचा जा सकता है।


त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. राहुल चौधरी ने बताया कि इस बीमारी को चिलब्लेन कहते हैं। अधिक ठंड में यह पैरों और हाथों की उंगलियों में होता है।

बिस्तर से निकलते ही घर के कामकाज में जुटने से सर्दी-गर्मी से हाथ-पैर की उंगलियां सूज जाती हैं। संवेदनशील त्वचा वाले रोग सर्दियों में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

कैसे करें इससे बचाव
- सुबह उठते ही एकाएक ठंडे में न जाएं
- एकदम गर्म पानी में हाथ-पैर न डालें
- सिकाई हीटर और चूल्हे के सामने न करें
- गर्म कपड़े से हाथ-पैर की सिकाई करें
- पैर में कॉटन के जुराब जरूर पहनें
- दर्द निवारक मरहम के प्रयोग से बचें
- हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज रोगी डाक्टर की सलाह लें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed