फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The third lockdown in Delhi could not stop the corona infection graph

तीसरा लॉकडाउन भी नहीं रोक सका दिल्ली में कोरोना संक्रमण का ग्राफ

Wed, 13 May 2020 04:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 13 May 2020 04:13 AM IST
सार

  • पहले लॉकडाउन में डेढ़ हजार, दूसरे-तीसरे में तीन-तीन हजार बढ़े मरीज
  • अब भी प्रतिदिन औसतन 300 से 400 मिल रहे हैं संक्रमित
  • दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 30 अप्रैल से 10 मई तक एक भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया है

विज्ञापन
The third lockdown in Delhi could not stop the corona infection graph
जांच की खातिर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली समेत पूरे देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है, लेकिन सीधे तौर पर अगर कोरोना ग्राफ से इसकी तुलना करें तो मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। 

विज्ञापन


पहले लॉकडाउन में डेढ़ तो बाकी दो में अब तक करीब तीन-तीन हजार संक्रमित मिल चुके हैं। पहले में 1530, दूसरे में 2988 और तीसरे लॉकडाउन में अब तक 3 हजार से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। पहले दो लॉकडाउन 21 और 19 दिन के घोषित हुए, लेकिन दिल्ली का नक्शा लाल ही दिखाई देने लगा। 
विज्ञापन


केंद्र के साथ समीक्षा बैठक में दिल्ली के अधिकारियों ने इसके कई कारण भी गिनाना शुरू कर दिया, जिसमें जांच रिपोर्ट समय पर न मिलना, बड़े कंटेनमेंट जोन होना आदि शामिल है। तीसरा लॉकडाउन शुरू होते-होते कंटेनमेंट जोन की योजना में भी बदलाव हुआ और सरकार ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन पर काम करना शुरू किया। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली सरकार ने कोई नया कंटेनमेंट जोन घोषित नहीं किया, जबकि प्रतिदिन औसतन 300 से 400 मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 30 अप्रैल से 10 मई तक एक भी नया कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया है। 17 कंटेनमेंट जोन को हटा लिया गया, जबकि इन्हीं दिन में 3484 नए मरीज मिले हैं, जो कुल मरीजों की तुलना में 50 फीसदी की बढ़ोतरी है।

इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों से भी जवाब मांगा गया, लेकिन जानकारी नहीं दी गई कि आखिर नए कंटेनमेंट जोन क्यों नहीं बनाए गए? यह भी नहीं बताया कि हर दिन मिलने वाले संक्रमित मरीज कंटेनमेंट इलाकों में मिल रहे हैं या कहीं और से? जिलावार मरीजों की स्थिति भी हेल्थ बुलेटिन में जारी नहीं की गई है। 

लॉकडाउन से पहले दिल्ली में संक्रमित मरीज : 30
पहला लॉकडाउन : 1531 संक्रमित 25 मार्च से 14 अप्रैल के बीच मिले
दूसरा लॉकडाउन :  2988 मरीज 15 अप्रैल से 3 मई तक मिले
तीसरा लॉकडाउन : 3090 संक्रमित 4 से 12 मई तक मिले
(नोट : तीसरा लॉकडाउन 17 मई तक चलने वाला है।)

दिल्ली में कुल संक्रमित : 7639
दिल्ली में कुल मौत : 86
डिस्चार्ज : 2512
भर्ती : 5041
 

दिल्ली में कुल जांच : 1,06,109

-लॉकडाउन के अब तक 50 दिन, मरीज बढ़े 254 गुना। 
-कोरोना मरीजों के 99.6 फीसदी मामले लॉकडाउन काल में ही आए
-50 दिन के अब तक के लॉकडाउन में मिले 7609 संक्रमित

पहले एक हुई थी मौत, 50 दिन में 85 हुईं
लॉकडाउन से पहले तक दिल्ली में कोरोना से मौत : एक
पहले लॉकडाउन में 29
दूसरे लॉकडाउन में 34
तीसरे लॉकडाउन में 22 अब तक मौत

-पहला लॉकडाउन : 14 अप्रैल तक दिल्ली में 52 कंटेनमेंट जोन
-दूसरा लॉकडाउन : 3 मई तक दिल्ली में 96 कंटेनमेंट जोन
-तीसरा लॉकडाउन : 4 से 12 मई तक दिल्ली में कंटेनमेंट जोन 82

-लॉकडाउन के 50 दिन में 2512 मरीज ठीक भी हुए। 
-लॉकडाउन में 11 कोविड अस्पताल, 11 कोविड निगरानी व चार कोविड स्वास्थ्य केंद्र के अलावा 7 हजार बिस्तरों की व्यवस्था भी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed