फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The teenager was hit by a train returning from Chhath Puja.

छठ पूजा से लौटती किशोरी ट्रेन की चपेट में आई

Wed, 18 Nov 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Wed, 18 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
The teenager was hit by a train returning from Chhath Puja.
हिंडन घाट पर छठ पूजा करके लौट रही श्यामपार्क निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम ट्रेन की चपेट में आ गई। किशोरी के सिर और दाएं हाथ में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


किशोरी को दिल्ली स्थिति जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उधर, परिजनों का कहना है कि छठ मइया की कृपा से किशोरी की जान बची है। उन्होंने छठ मईया का धन्यवाद दिया।

साहिबाबाद गांव निवासी लवली (15) मंगलवार को पड़ोसी धीरज के परिवार के साथ छठ पूजा करने हिंडन घाट गई थी। शाम करीब छह बजे सभी घर लौट रहे थे।

साहिबाबाद स्टेशन पर ऑटो से उतरकर वह रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से अचानक ट्रेन आने से लवली उसकी चपेट में आ गई।

वह पास ही पटरी पर गिरी, जिससे उसके सिर और दाएं हाथ में चोटें आईं हैं। धीरज उसे तुरंत अंबे अस्पताल ले गया, जहां से उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एसओ साहिबाबाद हरिदयाल यादव ने बताया कि लवली के दाएं हाथ की हड्डी टूट गई है और सिर में भी चोटें हैं। उधर, धीरज ने बताया कि छठ मईया की कृपा थी कि उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed