फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The symptoms of swine flu are now drugs.

स्वाइन फ्लू के लिए अब लक्षणों पर दी जाए दवाएं

Mon, 09 Mar 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 09 Mar 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The symptoms of swine flu are now drugs.

स्वाइन फ्लू का डर लोगों में इस कदर हावी हो गया है कि हल्के सर्दी-जुकाम या फीवर होने पर भी लोग स्वाइन फ्लू का टेस्ट करा रहे हैं।

विज्ञापन


हर संदिग्ध मरीज का सैंपल लिए जाने की वजह से दिल्ली लैब में काफी लोड बढ़ गया है। इसकी वजह से केंद्र सरकार यह निर्देश दे रही है कि संदिग्ध मरीजों को अब लक्षणों के आधार पर दवा दी जाए।

सर्दी-जुकाम के हर मरीज का सैंपल दिल्ली टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। पिछले एक महीने में गाजियाबाद से दिल्ली लैब में सबसे अधिक सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


जिसमें से 25 सैंपल में से पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव और बीस की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। कई बार तो दस के दस सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है।

इसको देखते हुए केंद्र सरकार का कहना है कि स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सक लक्षणों को देखते हुए स्वाइन फ्लू का इलाज करें।

अगर मरीज गंभीर हो और केटेगरी सी में आता है तभी सैंपल दिल्ली भेजा जाए।

केंद्र सरकार ने पहले भी स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए गाइडलाइन जारी की थी जिसमें स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए तीन केटेगरी बनाई गई है जिसमें बी केटेगरी के मरीजों का सैंपल टेस्ट जरूरी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमओ जीके मिश्रा ने बताया कि दिल्ली लैब से यह निर्देश तो दिया गया है लेकिन लिखित में आदेश न होने की वजह से अभी इसको लागू नहीं किया जा सका है। अभी सभी संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed