फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The station owner will call the police sought in bottle Petroel

बोतल में पेट्राेल मांगा तो पंप मालिक पुलिस बुला लेगा

Wed, 21 Jan 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 21 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
The station owner will call the police sought in bottle Petroel

गणतंत्र दिवस पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की कड़ी में अब पेट्रोल पंप संचालकों पर शिकंजा कसा गया है। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक बोतल में पेट्रोल न बेचे।

विज्ञापन


यदि कोई ऐसा करता है तो उस पर एक हजार रुपये जुर्माना लगेगा। यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल पंप संचालक पर बोतल में पेट्रोल लेने का दबाव बनाता है तो संचालक फौरन प्रशासन को सूचित करे। ऐसे व्यक्ति से पुलिस पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


गौर हो कि गणतंत्र दिवस पर बराक ओबामा की सुरक्षा के लिए तगड़े इंतजाम किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर कमांडो तैनात रहेंगे वहीं पूरे एनसीआर पर हेलीकाप्टर से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई शरारती तत्व पेट्रोल को बोतल में लेकर कोई घटना अंजाम न दे दे, इसीलिए यह सख्ती की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया विभाग से ऐसा करने का इनपुट मिला है।

जिला आपूर्ति अधिकारी डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बोतल में पेट्रोल पर पाबंदी पहले से ही है। इसका सख्ती से पालन नहीं किया जाता। मना करने पर कई बार मारपीट की नौबत आ जाती है। लेकिन अब प्रशासन के आदेश का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।


क्या कहती है एसोसिएशन: पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष जयवीर सिंह ने बताया कि यह आदेश अव्यावहारिक है। इसे लागू कराने में संचालकों को कई दिक्कतें आती हैं। फिलहाल सुरक्षा कारणों से यदि ऐसा किया जा रहा है तो इसका स्वागत है। लेकिन इसे स्थायी रूप से तभी अमल में लाया जा सकता है जब प्रशासन पंप संचालकों को सुरक्षा भी दे। नहीं तो हेलमेट वाले आदेश की तरह इसकी भी हवा निकल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed