फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The statement was recorded in ICU burnt woman, still in critical condition

ICU में दर्ज हुआ झुलसी महिला का बयान, हालत अब भी गंभीर

Thu, 22 Oct 2015 09:12 AM IST
Updated Thu, 22 Oct 2015 09:12 AM IST
विज्ञापन
The statement was recorded in ICU burnt woman, still in critical condition

हरियाणा में बल्लभगढ़ के सुनपेड़ गांव पूरे परिवार को जिंदा जलाने के मामले में दलित महिला का बयान बुधवार को सफदरजंग अस्पताल में हरियाणा पुलिस ने दर्ज किया।

विज्ञापन


पीड़िता अस्पताल के बर्न विभाग के आईसीयू में भर्ती है और चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत अब भी गंभीर है। पीड़िता को मंगलवार तड़के बल्लभगढ़ के सुनपेड़ गांव से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


हालांकि पीड़िता को स्पष्ट बोलने में अभी दिक्कत हो रही थी। सफदरजंग अस्पताल के बर्न विभाग प्रमुख डॉ. करुण अग्रवाल ने बताया कि पीड़िता की हालत नाजुक है और धीरे-धीरे बमुश्किल कुछ बोल पाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से हुआ बयान दर्ज

The statement was recorded in ICU burnt woman, still in critical condition

चूंकि मामला संवेदनशील है और पुलिस की ओर से जल्द बयान लेने का आग्रह किया गया था, इसके बाद मरीज की स्थिति स्थिर होने पर पुलिस को बयान लेने की अनुमति दी गई।


दोपहर बाद पुलिस की टीम ने बयान दर्ज किया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पीड़ित महिला रेखा (22) को 25 फीसदी जली हुई अवस्था में मंगलवार को आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

चेहरे का निचला हिस्सा, गर्दन और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है। चेहरे का निचला हिस्सा और गर्दन झुलसने की वजह से महिला को बोलने में दिक्कत हो रही है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक, लेकिन स्थिर बनी हुई है।

बच्चों की मौत की खबर से सदमे में रेखा

The statement was recorded in ICU burnt woman, still in critical condition

हरियाणा के बल्लभगढ़ हादसे में अपने दोनों बच्चों को खो चुकी सफदरजंग की आईसीयू में भर्ती रेखा को बुधवार को जानकारी दी गई कि मंगलवार के हादसे में उनके दोनों बच्चों की मौत हो गई।

बच्चों की मौत की खबर सुनने के बाद रेखा सदमे में चली गई। सूत्रों की मानें तो बयान लेने गई पुलिस ने बच्चों की मौत की जानकारी रेखा को दी।

हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि वह सही तरीके से न तो बोल पा रही थी और न ही बातों को पूरी तरह से समझ पा रही थी। संभव है पीड़िता का दोबारा से बयान लिया जाए और एसडीएम भी साथ हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed