फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The stabbed wife in front of children, hanged himself

बच्चों के सामने पत्नी पर किया चाकू से वार

Thu, 03 Mar 2016 07:55 AM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 07:55 AM IST
विज्ञापन
The stabbed wife in front of children, hanged himself

दक्षिण-पश्चिम जिला के डाबड़ी इलाके में मंगलवार रात एक शख्स ने बच्चों के सामने ही पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद फांसी लगा ली। शख्स की शिनाख्त हनुमान प्रसाद (48) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं पत्नी रेखा (41) को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों से पूछताछ कर डाबड़ी थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, हनुमान प्रसाद अपने परिवार के साथ बी-178, बिंदापुर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी रेखा, दो बेटी और दो बेटे हैं। हनुमान ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने देखा कि हनुमान फांसी के फंदे से लटका था

The stabbed wife in front of children, hanged himself

परिजनों के मुताबिक अक्सर छोटी-छोटी बातों पर हनुमान और रेखा का झगड़ा होता था। मंगलवार रात दोनों के बीच किसी बात पर नोकझोंक हो रही थी। इस बीच बच्चों ने बीच-बचाव कराने का भी प्रयास किया और शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी भी आ गए।


इसी बीच हनुमान ने चाकू निकालकर रेखा पर हमला कर दिया। तीन-चार वार से रेखा बुरी तरह जख्मी हो गई। बच्चे और पड़ोसी आनन-फानन में रेखा को लेकर डीडीयू अस्पताल भागे।

इधर रेखा से बयान लेकर पुलिस जब घर पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा किसी तरह खोलने पर पुलिस ने देखा कि हनुमान फांसी के फंदे से लटका था। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद हनुमान का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed