फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The soldier who died of corona his wife and son are also positive

दिल्ली पुलिस के सिपाही की कोरोना से हुई थी मौत, अब पत्नी और बेटा भी पॉजिटिव

Sat, 09 May 2020 05:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 May 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
The soldier who died of corona his wife and son are also positive
सिपाही की पत्नी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिएबात करते सीपी - फोटो : अमर उजाला

कोरोना के कारण तीन दिन पहले जान गंवाने वाले दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित राणा की पत्नी व तीन साल का बेटा भी संक्रमित पाए गए हैं। सिपाही की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों के सैंपल जांच को भेजे थे। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। 

विज्ञापन


हुल्लाखेड़ी, सोनीपत  का रहने वाला अमित अपने परिवार के साथ मिशन रोड पर रहता था। उसकी तीन दिन पहले कोरोना के कारण मौत हो गई थी। उस समय उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके में जवाहर नगर गई हुई थी। वहां से दोनों को आइसोलेट करके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दोनों को खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


अमित की पत्नी को नौकरी की पेशकश, सीपी ने की बात
दिल्ली के पुलिस आयुक्त (सीपी) ने हरियाणा के सोनीपत स्थित दिल्ली पुलिस के दिवंगत सिपाही अमित राणा के परिवार से बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। उन्होंने कोरोना योद्धा अमित राणा की पत्नी पूजा से पुलिस महकमे में योग्यता के अनुसार नौकरी की भी पेशकश की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा मौजूदा वक्त में अनुबंधित अध्यापिका हैं। अमित अपने पीछे तीन साल के मासूम बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार की इस मुसीबत की घड़ी में पुलिस आयुक्त ने हर स्तर पर मदद का भरोसा दिया है।

सीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सिपाही अमित को श्रद्धांजलि भी दी। उधर, पीड़ित परिवार से बातचीत की तस्वीर पुलिस आयुक्त ने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर भी साझा की। तस्वीर पोस्ट होते ही दिल्ली पुलिस के मुखिया एसएन श्रीवास्तव से लोगों ने ट्विटर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 


आरोप है कि भरत नगर थाने में तैनात अमित राणा को वक्त पर अगर अस्पताल ले जाया गया होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब पुलिस महकमे को देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed