फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The situation in Delhi started improving  as rate of active patients decreased by 30 percent

कोरोनाः अब सुधरने लगे दिल्ली के हालात, 30 प्रतिशत घटी सक्रिय मरीजों की दर

Sat, 04 Jul 2020 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली
अभिषेक पांचाल, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Jul 2020 05:09 AM IST
सार

  • 15 जून तक थे 59 फीसदी एक्टिव केस, अब 28.5 फीसदी
  • नए संक्रमितों के अनुपात में अब ठीक हो रहे हैं मरीज

विज्ञापन
The situation in Delhi started improving  as rate of active patients decreased by 30 percent
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी में अब कोरोना संक्रमण से हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते दो सप्ताह से संक्रमित मरीजों की दर लगातार घट रही है। एक समय यह केस रोजाना 3 फीसदी के हिसाब से बढ़ रहे थे और 15 जून तक 59 फीसदी एक्टिव केस हो गए थे, जो अब घटकर 28.5 फीसदी हैं।

विज्ञापन


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, इस समय कुल 92,175 केस हैं। इनमें से 26,304 एक्टिव मामले हैं। यानी, इस समय सक्रिय मरीजों की दर 28.5 फीसदी है। 15 जून को कुल 42,829 केस थे। इनमें से 25002 सक्रिय मामले थे। उस समय यह दर 59 फीसदी थी। इस लिहाज से देखें तो बीते दो सप्ताह में एक्टिव मामले करीब 30 फीसदी तक कम हो गए हैं। अन्य राज्यों की बात करें तो सबसे कम सक्रिय मरीज गुजरात में हैं और इसके बाद दिल्ली और उत्तर प्रदेश का नंबर है। 
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल के वरिष्ठ सलाहकार डॉक्टर प्रवीण कुमार बताते हैं कि जब एक्टिव केस कम होने लगे तो इसका मतलब होता है कि जितने नए संक्रमित मिल रहे हैं उसी अनुपात में मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे कम हुई सक्रिय मरीजों की दर
तारीख    कुल मामले    सक्रिय मरीज    दर
15 जून    42829    25002    59
18 जून    49979    26669    53.2
21 जून    59746    24558    41
23 जून    66602    24988    37.6
26 जून    77240    27657    35.6
28 जून    83077    27847    33.5
30 जून    87360    26270    30
02 जुलाई    92175    26304    28.5


टॉप पांच राज्यों की स्थति
राज्य    कुल मामले    सक्रिय मरीज    दर 
महाराष्ट्र    186626    77276    41.4
तमिलनाडु    98392    41050    42
दिल्ली    92175    26304    28.5
गुजरात    33913    7434    22
उत्तर प्रदेश    24825    6869    28
नोट : आंकड़े 2 जुलाई तक के हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय की साइट से लिए गए हैं। दर फीसदी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed