{"_id":"69db0523e4fe106ec5a0fe2f629549ab","slug":"the-shrine-will-be-a-way-to-cost-millions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लागत से बनेगा धार्मिक स्थल जाने वाला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लागत से बनेगा धार्मिक स्थल जाने वाला रास्ता
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 06 Jan 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो पवित्र स्थलों को जोड़ने वाली तिजारा मार्ग की क्षतिग्रस्त सड़क के दिन अब संवरने वाले हैं। इसके लिए नगर पालिका प्रशासन ने मार्ग को नए सिरे से बनाने के लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर कर टेंडर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शहर के दो धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली तिजारा मार्ग की सड़क पिछले कई सालों से क्षतिग्रस्त पड़ी थी।
इसके चलते ऐतिहासिक पांडवकालीन मंदिर और ईदगाह में जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। हालांकि धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली इस सड़क के क्षतिग्रस्त होने की शिकायत को लेकर शहर के लोगों ने दर्जनों बार मंत्री से लेकर अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
लेकिन अब नगर पालिका ने समस्या पर ध्यान देते हुए मार्ग को अपने अंडर लेकर इसका पुन: निर्माण कराने की योजना बनाई है। योजना के मुताबिक मार्ग को तारकोल से बनाने के लिए इसके लिए 14 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।
विज्ञापन
एमई लखमीचंद ने बताया कि शहर के देवीमंदिर से तिजारा रोड तक मार्ग के दोनों और इंटरलोकिंग टाइल्स लगाने का प्रस्ताव है। इसे जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा।
शहर के शिव मंदिर विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मिठ्ठन लाल शर्मा, सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला, दिनेश बंसल, सुख सागर, जसमाल पूर्व पार्षद, खुर्शीद अहमद पार्षद आदि ने नपा आभार जताया है।