{"_id":"69ac525f58b96b8bef01883b","slug":"the-shopkeeper-along-with-his-son-attacked-two-people-with-a-knife-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-126830-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकानदार ने बेटे संग मिलकर दो लोगों पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकानदार ने बेटे संग मिलकर दो लोगों पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
-आदर्श नगर इलाके की घटना, घायलों पर पिता-पुत्र ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोपी
-पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में मछली विक्रेता ने अपने बेटे के साथ मिलकर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि घायल दोनों आरोपी पिता-पुत्र से उगाही की मांग रहे थे। घायलों की पहचान साहिल और गोविंद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस कर छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मोबीन अपने बेटे समीर के साथ लालबाग में मछली बेचता है। आदर्श नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मोबीन के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि साहिल अपने दो साथियों के साथ शुक्रवार की रात मोबिन से वसूली करने के लिए उनके पास आया। आरोपी उनसे रुपये की मांग करने लगे। जिसका विरोध करने पर साहिल और उसके साथियों ने मोबिन के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मोबीन का बेटा समीर भी वहां आ गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। जिसके बाद पिता-पुत्र ने आरोपियों पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।