फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The secret of murder was exposed from Facebook post

दिल्लीः फेसबुक पोस्ट से खुला कत्ल का राज, भाई ने मारी थी गोली और पिता ने डाला था करतूत पर पर्दा

Sun, 12 Jan 2020 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 06:48 AM IST
विज्ञापन
The secret of murder was exposed from Facebook post
बाप-बेटे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

करावल नगर इलाके में बीते चार जनवरी को गोली मारकर युवक दीपक उर्फ केशव उर्फ भोपू (30) की हत्या की गुत्थी उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा ली है। हत्याकांड पर से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। दरअसल दीपक को उसके छोटे भाई ने ही झगड़े के दौरान गोली मार दी थी। 

विज्ञापन


छोटे बेटे की करतूत पर पर्दा डालने के लिए पिता ने बेटे के साथ मिलकर शव को खाली प्लॉट में फेंक दिया था। हत्या के मामले में पुलिस ने दीपक के आरोपी छोटे भाई नितिन (19) और पिता चंदरपाल (56) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल पिस्टल व खोखा भी बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन


हत्याकांड का राज आरोपी के फेसबुक पोस्ट से खुला। दीपक को गोली लगने के बाद नितिन ने अपनी टी-शर्ट से उसका खून रोकने का प्रयास किया। बाद में उस टी-शर्ट को शव के पास ही फेंक दिया। पुलिस ने जब आरोपी के फेसबुक प्रोफाइल को खंगाला तो वह वही टी-शर्ट पहने दिख गया। पुलिस ने इसके बाद पूरा केस खोलकर रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि चार जनवरी को पुलिस को एसबीएस कालोनी, वेस्ट करावल नगर में एक युवक की हत्या की सूचना मिली थी। बाद में मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई। करावल नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक नशे का आदी था।

 पुलिस ने दीपक के परिजनों से पूछताछ की तो उन्हें दीपक के छोटे भाई नितिन पर कुछ शक हुआ। पुलिस ने उसके फेसबुक अकाउंट को खंगाला तो एक टी-शर्ट का पता चला जो पुलिस को शव के पास से बरामद हुई थी। फेसबुक के एक फोटो में नितिन ने वही टी-शर्ट पहनी हुई थी। सख्ती से पूछताछ में आरोपी टूट गया और उसने हत्या करने की बात कबूल ली।

नितिन ने बताया कि घटना वाले दिन दीपक नशे की हालत में घर पहुंचा था। घर आते ही वह नितिन से गांजा की मांग करने लगा। मना करने पर दीपक ने अपनी पिस्टल निकालकर उसे गोली मारने की धमकी दी। झगड़े के दौरान नितिन ने दीपक से पिस्टल छीनकर उसके सीने में गोली मार दी। 


इधर, चंदरपाल ने जब देखा कि दीपक की मौत मौके पर हो चुकी हैं तो उसने नितिन को बचाने के लिए शव को खाली प्लॉट में ठिकाने लगवा दिया। दीपक के शरीर से निकल रहे खून को रोकने के लिए आरोपियों ने नितिन की टी-शर्ट का इस्तेमाल किया। बाद में उसे भी शव के पास ही फेंक दिया, जिससे पूरे हत्याकांड का खुलासा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed