{"_id":"69f34e0606e57edf390d7ed6","slug":"the-robber-turned-out-to-be-a-relative-five-accused-arrested-in-the-robbery-at-maidan-garhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-134464-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: रिश्तेदार ही निकला लुटेरा... मैदान गढ़ी में डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: रिश्तेदार ही निकला लुटेरा... मैदान गढ़ी में डकैती में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मैदान गढ़ी थाना पुलिस ने 13 अप्रैल को हुए डकैती का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों करौली निवासी रणजीत सिंह(24), लक्ष्मीनारायण सिंह(29), पार्थवी सिंह(24), और राजस्थान के ही भरतपुर निवासी रामकेश (23), रामकरण सिंह (25) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में लूटे हुए सामान में से तकरीबन 80 फीसदी सामान बरामद कर लिया है। वहीं, इनमें एक आरोपी सुरेंदर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
घर में घुसकर बनाई बंधक, 45 लाख की लूट : दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 13 अप्रैल को हरगोविंद एन्क्लेव में हुई इस वारदात में तीन बदमाशों ने महिला के घर में घुसकर खुद को उसके पति के भेजे हुए लोग बताया। इसके बाद आरोपियों ने महिला को काबू कर मुंह बांधकर बाथरूम में बंद कर दिया और मारपीट करते हुए करीब 45 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी पार्थवी सिंह के खिलाफ सुराग हाथ लगे, जिसकी लोकेशन राजस्थान में ट्रेस की गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भरतपुर के खेतों से तीन आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी पार्थवी सिंह पीड़िता का रिश्तेदार है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी। आरोपियों ने वारदात के बाद लूट का सामान अलवर बस स्टैंड पर बांट लिया था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। वहीं, पुलिस ने सोने-चांदी के कई जेवरात, अंगूठियां, चेन, पायल समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी राजस्थान में चोरी और सेंधमारी के कई मामलों में पहले भी शामिल रह चुके हैं।