फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The rioters used helmets to hide their identity in delhi

दिल्ली हिंसाः दंगाइयों ने पहचान छिपाने के लिए हेलमेट का लिया सहारा

Sun, 08 Mar 2020 05:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
The rioters used helmets to hide their identity in delhi
delhi violence - फोटो : अमर उजाला
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दंगे के शिकार लोगों ने बताया कि उनके ऊपर हमला करने वालों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर हेलमेट लगा रखा था। मौजपुर से लेकर करवाल नगर तक ये उपद्रवी एक ही रंग के हेलमेट पहने हुए थे। इनके कपड़े भी एक-दूसरे से मिलते-जुलते हुए बताए गए हैं। ऐसे दंगाइयों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ-साथ फेस रिकग्निशन ऐप का सहारा भी लिया जा रहा है। 
विज्ञापन


जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के पास 23 फरवरी को हिंसा की आग भड़की थी। इसकी चिंगारी पूरे उत्तर-पूर्व जिले में फैल गई थी। जाफराबाद से शुरू हुआ उपद्रव मौजपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, करावल नगर सहित कई अन्य इलाकों में फैल गया। 
विज्ञापन


जाफराबाद के पीली मिट्टी इलाके में रहने वाले शकील खान ने बताया कि हिंसा फैलाने वाले चेहरों को कपड़ों से बांधे हुए थे। इसके अलावा, कुछ उपद्रवी हेलमेट पहने हुए थे, जो एक समुदाय की दुुकानों को निशाना बनाकर उन्हें आग के हवाले कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंसा के शिकार हुए आतीफ बताते हैैं कि हेलमेट लगाए उपद्रवियों के हाथों में तलवार से लेकर कई दूसरे हथियार भी थे। उपद्रवियों का एक गुट 50 से अधिक संख्या का था, जो हर तरफ आगजनी कर रहा था। इन उपद्रवियों की मदद कुछ स्थानीय लोग भी कर रहे थे। 


पीड़ितों की मांग है कि निष्पक्षता से पूरे प्रकरण की जांच की जाए तो हिंसा के कई मास्टरमाइंड भी पकड़े जाएंगे। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है। जांच से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद हेलमेट में चेहरा छुपाए और दूसरे दोषी भी पकड़े जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed