नेपाली युवती के साथ दुष्कर्म केस से परेशान पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्करपुर गांव में नेपाली युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पुलिस को परेशानी में डाल दिया। युवती ने पहले अपने लिव-इन पार्टनर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पुलिस की तरफ से मामला दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने युवती बयान से मुकर गई। ऐसे में पुलिस अब मामले को रद्द करने की तैयारी कर रही है।
मूलरूप से नेपाल की रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने शनिवार रात को डीएलएफ फेज दो थाना में शिकायत दी। जिसमें कहा कि यूपी मुरादाबाद निवासी शहबाज उर्फ सोनू ने चक्करपुर में लिव-इन रिलेशन में रहने के दौरान उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
रेप से क्यों मुकर गई युवती?
शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती का मेडिकल करा आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू करती उससे पहले मजिस्ट्रेट के सामने युवती ने अपना बयान ही बदल दिया। युवती ने कहा कि दुष्कर्म का आरोप उसने गुस्से में लगाया था।
बयान बदलने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई। डीएलएफ फेज दो थाना प्रभारी के अनुसार मामले को रद्द करने की तैयारी की जा रही है।