फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Prime Minister may inaugurate the airport after November 11

Noida Airport: प्रधानमंत्री 11 नवंबर के बाद कर सकते हैं एयरपोर्ट का उद्घाटन, सीएम योगी ने लिया कामकाज का जायजा

Sun, 26 Oct 2025 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अतुल भारद्वाज, ग्रेटर नोएडा
अतुल भारद्वाज, ग्रेटर नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Oct 2025 06:39 AM IST
सार

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एयरपोर्ट के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक में भी देरी के संकेत मिले हैं। अब एयरपोर्ट का उद्घाटन बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान बाद ही हो सकता है।

विज्ञापन
The Prime Minister may inaugurate the airport after November 11
जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा एयरपोर्ट के 30 अक्तूबर को उद्घाटन की तारीख पर बात नहीं बनती दिख रही है। हाल ही में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री केआर नायडू ने इस तिथि की घोषणा की थी। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एयरपोर्ट के निरीक्षण और अधिकारियों के साथ बैठक में भी देरी के संकेत मिले हैं। अब एयरपोर्ट का उद्घाटन बिहार चुनाव के दूसरे चरण के मतदान बाद ही हो सकता है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि 11 नवंबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों से दो टूक यही पूछा कि एयरपोर्ट पूरी तरह कब तक तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री को भी यही बताया गया कि नवंबर के पहले सप्ताह में काम पूरी तरह समाप्त कर लिया जाएगा। इससे पहले जरूरी ट्रायल किए जा रहे हैं ताकि यात्रियों के आगमन और प्रस्थान के लिए एयरपोर्ट परिसर को तैयार किया जा सके। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि और अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 30 अक्तूबर को उद्घाटन अभी प्राथमिकता में नहीं है। मुख्यमंत्री की भी प्राथमिकता यही है कि एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद ही संचालन शुरू कराया जाए।  
विज्ञापन


7 नवंबर तक सभी काम पूरे होंगे
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि 7 नवंबर तक एयरपोर्ट पर सभी तरह के काम पूरे हो जाएंगे। इससे पहले 25 अक्तूबर तक कामों को पूरा किया जाना प्रस्तावित था। कामों की विशिष्ट प्रकृति की वजह से इसमें एक से दो सप्ताह का अतिरिक्त समय लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • दिसंबर में शुरू होगी घरेलू उड़ान अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के तुरंत बाद केवल कार्गो विमान ही यहां से उड़ान भर सकेंगे। यात्री विमान के लिए दिसंबर तक का इंतजार करना होगा। घरेलू उड़ान दिसंबर में कुछ शहरों के लिए शुरू हो जाएंगी। इसके बाद एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी कर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी।

पीएम की जनसभा के लिए सुविधाएं दुरुस्त करने को कहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन के दिन प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तय की गई जमीन को भी देखा। एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर खाली जमीन का उपयोग जनसभा के लिए होगा। यह जमीन एयरपोर्ट विस्तार के लिए ही अधिगृहीत की गई है। जमीन को पूरी तरह समतल कराया जा रहा है। यहां तक आने वाली रास्तों में पार्किंग की व्यवस्था के अलावा स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था होगी। सीएम ने कहा कि उद्घाटन समारोह की तैयारियों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। सीएम ने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह से समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 

इसके अलावा सीएम ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से कहा कि पेयजल, शौचालय और अन्य सभी सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए ताकि जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। योगी ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के आसपास काफी झाड़ियां उगी हुई हैं। एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले इसे साफ कराएं। एयरपोर्ट तक आने वाली सभी सड़कें भी दुरुस्त होनी चाहिए। एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो लिंक परियोजनाओं को समय पर पूरा कराएं। बैठक में प्रभारी मंत्री ब्रजेश सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा भी मौजूद रहे।

वैश्विक निवेश व आधुनिक कनेक्टििवटी का नया केंद्र बन रहा यूपी ःयोगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेश और आधुनिक कनेक्टििवटी का नया केंद्र बन रहा है। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के निरीक्षण के बाद योगी ने कहा, यह एयरपोर्ट उत्तर भारत की नई राह खोलेगा। साथ ही, रोजगार सृजन के जरिये प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान भी देगा। यह प्रदेश के विकास का प्रतीक बनेगा। 

मुख्यमंत्री ने शनिवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि हवाईअड्डे का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता और सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए। यात्री सुविधाएं व सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किए जाएं। हवाईअड्डे का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी जल्द करेंगे। सीएम ने हेलिकॉप्टर से नोएडा एयरपोर्ट का जायजा भी लिया। उन्होंने हवाई पट्टी के निरीक्षण के साथ ही, सुरक्षा व यातायात प्रबंधन, यात्री लाउंज पर हुए कामों को देखा। इसके बाद नोएडा, ग्रेनो व यमुना प्राधिकरण, जिला प्रशासन, पुलिस, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. और एयरपोर्ट निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

प्रतिदिन 150 उड़ान...नोएडा एयरपोर्ट के लिए 6,700 एकड़ भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। 5,100 एकड़ भूमि तीन माह में ली जाएगी। जमीन खरीद पर 5,000 करोड़ और एयरपोर्ट निर्माण पर 7,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक रनवे की वार्षिक यात्री क्षमता 1.2 करोड़ होगी। यहां से रोज 150 उड़ानें हो सकेंगी। दूसरा रनवे बनने के बाद सात करोड़ यात्रियों की राह सुगम होगी।

नवंबर के पहले सप्ताह में पूरा होगा काम
निर्माण कंपनी यापल के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि काम पूरा होने की समयसीमा 30 अक्तूबर है लेकिन एक सप्ताह का अतिरिक्त समय लग सकता है। सीएम ने एयरपोर्ट तक आने वाली सड़काें को दुरुस्त करने और मेट्रो लिंक परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।



एक लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
एयरपोर्ट शुरु होने से एक लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। बेहतर एयर कनेक्टिविटी से प्रदेश में पर्यटन को भी नया आयाम मिलेगा। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर में 20 से 30% की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed