{"_id":"5eaf433ddf1ff97a1b76acd8","slug":"the-poor-got-ration-kits-and-food-packets-in-amar-ujala-foundation-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशनः गरीबों को मिली राशन किट, भोजन के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशनः गरीबों को मिली राशन किट, भोजन के पैकेट
Mon, 04 May 2020 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 04 May 2020 03:48 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के समय अमर उजाला फाउंडेशन और सहयोगी संस्थाएं बढ़-चढ़कर जरूरतमंदों की मदद में जुटी हैं। फाउंडेशन के आह्वान पर रविवार को भी समाजसेवी संस्थाओं की तरफ से गरीबों को राशन किट, भोजन के पैकेट व अन्य जरूरी वस्तुएं वितरित की गईं। संस्थाओं के प्रतिनिधि सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए अब जरूरतमंद लोगों के घरों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
यूपी के गाजियाबाद में फाउंडेशन के नेतृत्व में सहयोगी संस्थाओं गाजियाबाद केमिस्ट एसोसिएशन, परमार्थ समिति, महाराजा अग्रसेन रसोई व अन्न पात्र संस्था ने रविवार को भी गरीबों को भोजन के पैकेट व राशन किट वितरित किए।
विज्ञापन
शामली में मां सावित्री हॉस्पिटल एवं डायग्नोिस्टिक सेंटर के मुख्य चिकित्सक डॉ. रीतिनाथ शुक्ला और महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम शुक्ला हॉस्पिटल स्टाफ के साथ बुढ़ाना रोड पर पेट्रोल पंप के सामने गली में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचे।
विज्ञापन
डाक्टरों की टीम ने वहां रहने वाले गरीब परिवारों को सैनिटरी किट और राशन सामग्री का वितरण किया। इसी तरह कानपुर, इटावा, फतेहपुर व उन्नाव में अमर उजाला की पहल पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को भी हजारों लोगों को भोजन उपलब्ध कराया है। उन्नाव में इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय भी बांटी गई।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में मोहल्ला राठौडान सैनीपुरा कमेटी ने रविवार को अन्नकुट का प्रसाद वितरित किया गया। झज्जर में अमर उजाला की पहल पर संस्थाओं के प्रतिनिधि अब लोगों के घरों तक भोजन पहुंचा रहे हैं।
सोनीपत में सेफ इंडिया फाउंडेशन, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति के साथ मिलकर रविवार को भी भोजन के पैकेट वितरित किए।