{"_id":"7f76915abdc705038fc20efde2299b1a","slug":"the-police-could-not-find-the-girl-with-the-boyfriend-yet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग गई युवती को अभी तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी संग गई युवती को अभी तक नहीं ढूंढ पाई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 24 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
नगर में एक सप्ताह पहले नौ लाख रुपये की नगदी और जेवर लेकर प्रेमी संग गई युवती को दादरी पुलिस अभी तक ढूंढ नहीं पाई है। प्रेमी की लोकेशन हैदाराबाद में मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक लड़की का प्रेमी स्थानीय भाजपा नेता के भतीजे के संपर्क में है। दो दिन पहले भी फोन पर संपर्क किया था। इसके बाद भी पुलिस कार्रवाई न होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है।
विज्ञापन
दादरी कोतवाली क्षेत्र के नगर से 15 नवंबर को एक युवती अपने घर से नौ लाख की नगदी और जेवरात लेकर प्रेमी के साथ चली गई थी। 27 नवंबर को युवती की शादी होनी थी। नामजद मामला होने के बावजूद पुलिस करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार का आरोप है कि तीन दिन पूर्व भाजपा नेता के भतीजे के पास आरोपी ने फोन कर संपर्क साधा था। पुलिस को जानकारी होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने नगर में गश्त बढ़ा दी है और सिविल में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक होमसिंह यादव का कहना है कि आरोपी का फोन सर्विलांस पर लगा रखा है। हैदराबाद में मिली लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम वहां रवाना कर दी गई है। आरोपी युवक का नगर के एक युवक के पास फोन आया है, मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।