'बीते 100 दिनों में संविधान से भी ऊपर हो गए केजरीवाल '
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को भाजपा ने फरेब करार दिया है। भाजपा ने चुनौती दी है कि अनधिकृत कालोनियों में पानी की लाइनें पहुंचाने, बिजली की दरों में 50 प्रतिशत कमी करने, पानी और बिजली पर समर एक्शन प्लान बनाने, अस्पतालों या स्कूलों में सुधार संबंधित मुद्दों पर पिछले 100 दिनों के भीतर मंत्रिमंडल की बैठकों में विचार विमर्श संबंधित दस्तावेज जारी करे।
सरकारी अराजकता और मानवता की हत्या के युग की झलक देते हैं जैसा कि पहले कभी नहीं देखा गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपध्याय ने प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली सरकार जनता को गुमराह कर रही है।
जनता ने प्रचंड बहुमत दिया, लेकिन सरकार काम करने के बजाय केंद्र सरकार को बदनाम करने में जुटी है। लोगों का दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था पर से भरोसा उठ रहा है। प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक माहौल सरकार के कारण खराब हो रहा है।
सरकारी धन लूटा जा रहा है
केजरीवाल सरकार सिर्फ अपनी राजनैतिक रोटी सेंकना जानती है। खुद को सबसे ईमानदारी राजनीतिक पार्टी होने का दावा करने वाले वाली पार्टी के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर और दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंद्र सिंह फर्जी डिग्री लेकर चुनाव लड़ते हैं।
100 दिनों में 21 संसदीय सचिव बना कर सरकारी धन लूटा जा रहा है। केजरीवाल बीते 100 दिनों में संविधान से भी ऊपर बन गए है। दिल्ली के उपराज्यापाल को भी कुछ नहीं समझते। लोकायुक्त की अभी तक नियुक्ति नहीं हुई।
गर्मी तेज होते ही दिल्लीवासी पानी और बिजली की कटौती से त्रस्त हैं क्योंकि दिल्ली सरकार ने कोई समर एक्शन प्लान इन 100 दिनों में नहीं बनाया है। महिला मंत्री न बना कर और अब एक महिला मुख्य सचिव का विरोध कर केजरीवाल सरकार ने अपने महिला विरोधी रूख को जग जाहिर कर दिया है।