फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The opposition is planning conspiracy against 'AAP': Kejriwal.

विपक्ष रच रहा है 'आप' के खिलाफ षडयंत्र: केजरीवाल

Thu, 29 Jan 2015 10:40 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:40 AM IST
विज्ञापन
The opposition is planning conspiracy against 'AAP': Kejriwal.

आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रमुख विपक्षी दल के नेता पर उनके कुछ उम्मीदवारों को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


इस कड़ी में उस दल ने अपने एक वरिष्ठ नेता को आगे किया है। उस नेता ने उनके खिलाफ मीडिया में फर्जी खबरें चलाने की साजिश भी रच ली है। इस संबंध में आप उनकी चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।
विज्ञापन


आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने षड्यंत्र को विपक्ष की बदहवास कोशिश करार दिया। इतना ही नहीं, चुनाव में निश्चित हार देखकर एक विपक्षी दल की ओर से उसके उम्मीदवारों का फर्जी स्टिंग सामने लाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस साजिश को विपक्ष दल का आखिरी हथियार बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास पहले भी किए गए हैं। इस संबंध में पहले उन्होंने ट्वीट किया और उसके बाद मीडिया को बयान दिया।

विपक्षी कर रहे हैं बदनाम करने की कोशिश

The opposition is planning conspiracy against 'AAP': Kejriwal.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव से महज कुछ दिन पहले आप को बदनाम करने के लिए उनके छह उम्मीदवारों के विरुद्ध फर्जी स्टिंग दिखाए गए थे। आप इस मुद्दे की चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल उनको बदनाम करने के लिए कितने ही षड्यंत्र रच ले लेकिन दिल्लीवासी उनपर विश्वास नहीं करेंगे। जनता जानती हैं कि यह हमारे विरोधियों की अंतिम बदहवास कोशिश है क्योंकि वे बुरी तरह हारने जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार आप भारी बहुमत के साथ विस चुनाव में जीत हासिल करेगी।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान ने फर्जी स्टिंग के रचने के आरोप संबंधी षड्यंत्र में केंद्रीय मंत्री के नाम का खुलासा किया। उन्होंने कुछ न्यूज चैनलों में बताया कि भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली आप के उम्मीदवारों का फर्जी स्टिंग करा सकते हैं और प्लांट खबरें चलवा रहे हैं। भाजपा ने इस काम के लिए उनको विशेष तौर चुनाव में लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed