{"_id":"5e9264e08ebc3e76ab744966","slug":"the-office-of-the-team-investigating-markaz-case-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज मामले की जांच कर रही टीम का कार्यालय बदला, अब गुप्त जगह पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज मामले की जांच कर रही टीम का कार्यालय बदला, अब गुप्त जगह पूछताछ
Sun, 12 Apr 2020 06:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 12 Apr 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम का कार्यालय बदल दिया गया है। बताया जा रहा है कि सुर्खियों में आने के कारण इसे बदला गया। अब गुप्त स्थान पर कार्यालय बनाया गया है और वहीं पर मरकज के अन्य मौलानाओं से पूछताछ की जा रही है। अपराध शाखा की टीम के सूत्रों का कहना है कि मौलाना अभी भी पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।
निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी मरकज की वजह से देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मरकज के प्रमुख मौलाना मोहम्मद साद समेत सात मौलानाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमें अन्य मौलानाओं से पूछताछ हो रही है। शुरू में अपराध शाखा की टीम का कार्यालय निजामुद्दीन थाने में बनाया गया था। वहीं पर मौलानाओं से पूछताछ की जा रही थी।
थाना मरकज के पास में है, जिस कारण कार्यालय का निजामुद्दीन थाने में बनाया गया था। मरकज के चलते निजामुद्दीन थाने के सामने मीडिया का जमावड़ा रहता है। इसलिए अपराध शाखा की टीम के कार्यालय को बदल दिया गया है। वैसे अपराध शाखा की जो टीम मरकज मामले की जांच कर रही है उसका कार्यालय सेक्टर-14 रोहिणी में है।