{"_id":"698cad2d4640809ad00e0f10","slug":"the-nights-in-the-capital-are-getting-hotter-along-with-the-day-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-123772-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: राजधानी में दिन के साथ रात भी होने लगी गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: राजधानी में दिन के साथ रात भी होने लगी गर्म
विज्ञापन
-अगले सात दिनों में मौसम सामान्य से गर्म रहने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
दिल्ली में बारिश नहीं होने और पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। आलम यह है कि फिलहाल दिन के साथ रात गर्म होने लगी है। ऐसे में मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह सर्दी की वापसी के संकेत माने जा रहे हैं। वहीं, 13 और 16 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, लेकिन इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं दिखेगा।मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिनों का मौसम सामान्य से गर्म और धुंध भरा रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में रात के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज होगी, जो सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। इसके बाद अगले चार दिनों में यह सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा, दिन का तापमान अधिकांश 12 फरवरी के अलावा अन्य दिनों में सामान्य से काफी अधिक रहेगा। वहीं 13, 16 और 17 फरवरी को हल्के बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 27.9 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री दर्ज हुआ। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 37 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 13.6, आया नगर में 13.3, लोधी रोड में 13.4 और पालम में 14.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।