फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Nigerian cyber gang has also eclipsed the matrimonial website

Noida : सात फेरों पर भी नाइजीरियाई साइबर गिरोह का ग्रहण, ज्यादातर युवतियां हो रही हैं शिकार

Fri, 30 Jun 2023 06:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा सुशांत समदर्शी, नोएडा
सुशांत समदर्शी, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Jun 2023 06:59 AM IST
सार

जी हां। वैवाहिक साइट पर भी साइबर जालसाज फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। खासकर युवतियां इस तरह की ठगी का शिकार हो रही हैं। 

विज्ञापन
The Nigerian cyber gang has also eclipsed the matrimonial website
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अब सात फेरों पर भी नाइजीरियाई साइबर गिरोह का ग्रहण लग गया है। जी हां। वैवाहिक साइट पर भी साइबर जालसाज फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। खासकर युवतियां इस तरह की ठगी का शिकार हो रही हैं। 

विज्ञापन


नोएडा व ग्रेटर नोएडा में हाल के दिनोंं में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें लाखों रुपये की जालसाजी की गई है। ऐसे में अगर आप किसी भी वैवाहिक साइट पर ऑनलाइन रिश्ते ढूंढ रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें। नाईजीरियाई साइबर गिरोह दुनिया भर में अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से वैवाहिक साइट पर ठगी का ट्रेंड बढ़ गया है। दरअसल, साइबर जालसाज किसी भी वैवाहिक साइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं।
विज्ञापन


इसमें अच्छी सी तस्वीर लगाकर बड़ी कंपनियों व विदेश की कंपनियों में बड़े ओहदे पर कार्यरत होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद वह भारत की ऐसे युवतियों की प्रोफाइल की तलाश करते हैं जो किसी मल्टीनेशनल कंपनी या अच्छे घर से हो। जालसाज अपनी तरफ से बातचीत शुरू करते हैं और धीरे धीरे अपने जाल में फंसा कर विदेश गिफ्ट, कस्टम ड्यूटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वैवाहिक साइट साइबर जालसाजी करने वाले अधिकतर जालसाज अफ्रीकी मूल के हैं। वैवाहिक साइट पर इस तरह की जालसाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में वैवाहिक साइट पर ठगी से बचने क लिए सावधानी बहुत आवश्यक है। 

डॉक्टर व इंजीनियर के नाम पर प्रोफाइल 
साइबर जालसाज वैवाहिक साइटों पर फर्जी व आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। खुद को विदेशी डॉक्टर व बड़ी कंपनियों में इंजीनियर बताते हैं। कई बार  फर्जी नेवी अधिकारी, पायलट से लेकर बड़ा बिजनेसमैन बन जाते हैं। हजारों डॉलर सैलरी बताते हैं। ऐसे में युवतियां उनके प्रोफाइल देखकर झांसे में आ जाती हैंं। 

रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी जालसाजी :
जालसाज अखबारों में युवक व युवतियों के विज्ञापन देते हैं। प्रोफाइल देखकर फोन करने वालों को बताया जाता है कि नंबर वैवाहिक साइट का है। पांच से 20 हजार देकर रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ही युवक/ युवती या उसके परिजनों के नंबर दिए जाएंगे।


यूरोप में डॉक्टर बता युवती से सात लाख की ठगी
साइबर जालसाजों ने यूरोप में डॉक्टर बताकर नोएडा की युवती से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। युवती ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जालसाजों ने युवती को जरूरी दस्तावेज और विदेशी करेंसी भेजने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। युवती ने वैवाहिक साइट पर कुछ महीने पहले प्रदीप पाठक से बातचीत शुरू हुई। उसने खुद को यूरोप में डॉक्टर बताया। उसने युवती से करीब सात लाख रुपये की ठगी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed