{"_id":"34cd9bdc9251f15cd63d8646015c35c5","slug":"the-new-team-will-stop-credit-card-fraud-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई टीम से रूक जाएगी क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई टीम से रूक जाएगी क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 22 Jun 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
साइबर सिटी में रोजाना एटीएम और क्रेडिट कार्ड के पासवर्ड लेकर लोगों को चूना लगाने की घटना को देखते हुए कमिशभनरी की पुलिस ने अलग से प्रकोष्ठ बनाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त के निर्देश पर साइबर क्राइम सेल व सीआईए के चुनिंदा लोगों को लेकर यह प्रकोष्ठ गठित किया जा रहा है।
कमिशभनरी के 24 थाना क्षेत्रों में रोजाना कहीं न कहीं कोई मामला एटीएम कार्ड बदलने या बैंक की ओर से नकली आदमी बनकर पासवर्ड लेकर ऑनलाइन पैसा निकालने की घटना हो रही है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित बैंक से लेकर थाने व पुलिस चौकी का चक्कर काटता है। इससे बचने के लिए पुलिस आयुक्त नवदीप सिंह विर्क ने इस प्रकोष्ठ के गठन का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया जारएगा।
विज्ञापन