फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The new facility will be in train, eat, taste of home will reach to berth.

ट्रेन में अब मिलेगी कैटरिंग की नई सुविधा, यहां दे सकेंगे ऑर्डर

Sat, 02 Jan 2016 08:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Jan 2016 08:43 PM IST
विज्ञापन
The new facility will be in train, eat, taste of home will reach to berth.

भरतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) अपने यात्रियों को घर जैसा स्वाद उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है।

विज्ञापन


निगम इसके लिए महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों से अनुबंध कर ई-कैटरिंग के जरिए यात्रियों को उनकी बर्थ पर सेवा देने की शुरुआत करने वाला है। आईआरसीटीसी ने इसके लिए योजना तैयार कर ली है, बस महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों से अनुबंध कर इसे अमलीजामा पहनाने की देर है।

आईआरसीटीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एके मनोचा ने बताया कि यात्रियों को बेहतर व ताजा भोजन उपलब्ध कराने के लिए हम महिलाओं के स्वयं-सहायता समूहों से संपर्क कर यत्रियों को ई-कैटरिंग के जरिए सुविधा प्रदान करेंगे।

विज्ञापन

यहां दे सकेंगे खाने का ऑर्डर

The new facility will be in train, eat, taste of home will reach to berth.

इसके लिए इन समूहों के मेन्यू को कीमत के साथ निगम की ई-कैटरिंग वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा, जहां से यात्री अपना मन पसंद के ऑर्डर बुक करा सकेंगे।

इससे महिलाओं और स्थानी समुदायों का समावेशी विकास हो सकेगा। डॉ. मनोचा ने बताया कि वर्तमान में आईआरसीटीसी कई कंपनियों के सहयोग से ई-कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराता है, अब सस्ते व सेहतमंद खाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

ई-कैटरिंग के जरिए यत्री अपने ऑर्डर देने के लिए www.ecatering.irctc.co.in पर जाकर, 0120-2383892/99 या टोल-फ्री नंबर 18001034139 पर कॉल कर दे सकते हैं। इसके लिए उनको अपना पीएनआर नंबर व सीट नंबर बताना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed