{"_id":"0b1af350af030b9be9f4e072e123e097","slug":"the-new-design-has-now-become-the-foot-overbridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नए डिजाइन से बन रहा है फुट ओवरब्रिज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नए डिजाइन से बन रहा है फुट ओवरब्रिज
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओल्ड रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज को अब नए डिजाइन से बनाया जाएगा। ब्रिज को एक नहीं बल्कि दो जगहों से स्टेशन बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए अलग से रैंप के साथ फुट ओवरब्रिज का विस्तार दिया जा रहा है। नए डिजाइन से ब्रिज पर भीड़ भाड़ कम होगी। इसके साथ ही प्रवेश और निकासी करने वाले यात्रियों को अगल-अलग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि डेढ़ महीने के भीतर इस काम के पूरा हो जाने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि ओल्ड स्टेशन पर नई स्टेशन बिल्डिंग निर्माणाधीन है।
इसमें वर्तमान फुट ओवरब्रिज को भी स्टेशन बिल्डिंग से जोड़ा जा रहा है। जिसके तहत पहले चरण का काम पूरा भी कर लिया गया है। ओवरब्रिज पर आने व जाने वाले यात्री आपस में न टकराएं, इसके लिए रेलवे ने ब्रिज को नया डिजाइन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जिसके तहत दिल्ली से पलवल रूट पर पहला यू शेप ब्रिज बनाया जाएगा जो कि रैंप की तरह होगा। ब्रिज के नए छोर को प्रस्तावित टिकट काउंटर के पास बिल्डिंग से जोड़ा जाएगा।
ताकि टिकट लेने के साथ यात्री सीधा यू शेप ब्रिज से होकर प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकें। जबकि बाहर जाने वाले यात्री बगैर किसी असुविधा के बाहर जा सकें।