फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The name of the owner of Arpit palace hotel has been added in fraud list of CBI

करोलबाग होटल हादसा : ठगी में जुड़ चुका है होटल अर्पित के मालिक का नाम

Mon, 18 Feb 2019 06:25 AM IST
राजेश सैनी पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 18 Feb 2019 06:25 AM IST
विज्ञापन
The name of the owner of Arpit palace hotel has been added in fraud list of CBI
fire hotel arpit palac
दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि होटल अर्पित पैलेस में पहले ठगी हुआ करती थी। वर्ष 2002 में होटल में करोड़ों रुपये की ठगी के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ था। मामले की जांच सीबीआई ने की थी। इस दौरान राकेश गोयल से पूछताछ हुई और होटल की भूमिका भी सामने आई।
विज्ञापन


इसके बाद सीबीआई ने होटल मालिक राकेश गोयल को होटल का लाइसेंस देने पर प्रतिबंध लगवा दिया। इसके बाद  राकेश गोयल ने भाई शरदेंदु गोयल के नाम लाइसेंस लिया। 
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राकेश गोयल के होटल में वर्ष 2002 में जयपुर के कुछ लोग ठहरते थे। इन लोगों ने रत्न बेचने के नाम पर कुछ विदेशियों से करोड़ों रुपये ठग लिए । इस बाबत सीबीआई में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई ने राकेश गोयल से भी कई दिन तक पूछताछ की। इसके बाद सीबीआई ने दिल्ली पुलिस की डीसीपी (लाइसेंसिंग) को पत्र लिखकर राकेश गोयल के होटल का लाइसेंस रद्द करने व भविष्य में राकेश गोयल के नाम पर होटल का लाइसेंस नहीं देने के लिए पत्र लिखा।

दिल्ली पुलिस की लाइसेंसिंग ब्रांच ने राकेश गोयल के नाम पर होटल का लाइसेंस जिंदगी भर न देने का प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद राकेश गोयल ने अपने भाई शरदेंदु गोयल के नाम पर होटल का लाइसेंस लिया। जबकि होटल का नाम बेटे अर्पित के नाम पर रखा।  

होटल निर्माण के दौरान नियमों को रखा ताक पर
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि होटल निर्माण में सभी कानूनी की धज्जियां उड़ाई गईं। होटल का निर्माण जमीन के 60 फीसदी हिस्से में होता है, जबकि अर्पित होटल जमीन के 100 फीसदी हिस्से में बना हुआ है। सवाल ये उठता है कि क्या सिविक एजेंसियों की इस पर कभी नजर नहीं पड़ी।

होटल जांच के लिए बनाई गई एसआईटी   
करोलबाग होटल हादसे की जांच के लिए अपराध शाखा में विशेष जांच दल(एसआईटी) का गठन किया गया है। एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर प्रिभांशु और पंकज अरोड़ा की टीम मामले की जांच कर रही है। इनकी जांच में ये बात भी सामने आई कि फायर की एनओसी लेते हुए भी नियमों की धज्जियां उड़ाई गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed