{"_id":"ed49a41a29a19405179a7ca4bf1db972","slug":"the-name-of-the-new-atm-card-issuing-student-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" नया एटीएम कार्ड जारी करने के नाम पर छात्रा से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया एटीएम कार्ड जारी करने के नाम पर छात्रा से लूट
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन पर खुद को बैंककर्मी बताकर लोगों से धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एक छात्रा से उसके बैंक अकाउंट की जानकारी लेकर 11 हजार रुपये निकाल लिए गए। छात्रा की शिकायत पर राजेंद्रा पार्क थाने में पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
करीब 15 दिन पहले धनकोट निवासी छात्रा मोनिका के मोबाइल पर कोई कॉल आया। खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए छात्रा से उसके आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार नया एटीएम कार्ड जारी करने की बात कही। उसने बताया कि अगर वह जानकारी नहीं देती है तो उसका एटीएम ब्लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
छात्रा ने अपने एटीएम के नंबर के अलावा पिनकोड समेत सारी जानकारी दे दी। फोन करने वाले जल्द ही उसे नया एटीएम जारी करने की बात कहते हुए फोन काट दिया। छात्रा के मुताबिक कुछ घंटों बाद उसके मोबाइल पर संदेश आया कि उसके अकाउंट से 11 हजार रुपये निकाले गए हैं। ठगी का अहसास होने पर छात्रा ने पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपी गई, जिसमें मामला सही पाया गया। शाखा की जांच के बाद पुलिस ने रविवार को अज्ञात शख्स के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन