फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The money will not stop the path of the brightest ... will help Ghaziabad munificent

पैसा नहीं रोकेगा होनहारों की राह...मदद करेंगे दानवीर

Wed, 05 Aug 2015 11:51 PM IST
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद
अरीश रिज़वी/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 05 Aug 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
The money will not stop the path of the brightest ... will help Ghaziabad munificent

अगर आप होनहार हैं, पढ़ना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी की वजह से पढ़ नहीं पा रहे हैं। अच्छे खिलाड़ी हैं, मगर पैसों की वजह से अड़चन आ रही है। गंभीर रोग से ग्रस्त हैं, इलाज के पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन


बेटी की शादी करनी है, मगर पैसों की किल्लत है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। गाजियाबाद प्रशासन ने एक विकास समिति का गठन किया है, जो ऐसे लोगों को चिंहित कर उनकी मदद करेगी। इस समिति में जिले के दानदाता पैसा देंगे। इन दानदाताओं की प्रशासन श्रेणियां बांटेगा।
विज्ञापन


समिति की सदस्यता के लिए 10 हजार रुपये से शुरुआत होगी। 10 हजार से एक लाख रुपये तक देने वाले को ब्रॉज, पांच लाख देने वाले को सिल्वर, 10 लाख रुपये देने वाले को गोल्ड, 20 लाख रुपये देने वाले को डायमंड और 50 लाख रुपये देने वाले प्लेटिनम श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समिति का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया राजनगर में है, जो गाजियाबाद विकास समिति के नाम से है।

डीएम ने इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें उनसे कहा गया है कि वे जिले के मोअजिज लोगों को समिति का सदस्य बनने के लिए प्रेरित करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद हो सके। एक अगस्त को इस संबंध में कलक्ट्रेट में बैठक भी हुई है।

इन लोगों को मिलेगी मदद
गंभीर रोग से ग्रस्त लोग, मेधावी स्टूडेंट्स, खेलों में दक्ष बच्चे-युवा, विवाह योग्य युवतियां

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि डीएम कार्यालय से इस संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है, अधिनस्थों को इस काम में प्रशासन की मदद करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed