{"_id":"5ec47d0b8ebc3e908b260d8f","slug":"the-miscreant-living-in-the-forest-killed-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का दावाः जंगल में रहने वाले बदमाश ने की युवक की हत्या, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का दावाः जंगल में रहने वाले बदमाश ने की युवक की हत्या, तलाश जारी
Wed, 20 May 2020 06:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 May 2020 06:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
नेबसराय थाना पुलिस को हत्या की गुत्थी को सुलझाने के दौरान एक ऐसे युवक का पता लगा है जो जंगल में ही रहता था और वहीं सोता था। वह दिल्ली व फरीदाबाद के बीच स्थित जंगल से गुजरने वाले लोगों से लूटपाट करता था और शराब तस्करी से उगाही।
विज्ञापन
इस जंगल ब्वॉय ने अपने साथियों के साथ एक युवक की हत्या कर दी थी जबकि उसके साथी का हाथ तोड़ दिया था। नेबसराय थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी की टीम ने हत्या की गुत्थी को 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए जंगल ब्वॉय के दो नाबालिग साथियों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जंगल ब्वॉय की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल ठाकुर ने बताया कि 16 मई की शाम को एल-1, संगम विहार में रहने वाले रोहित(21) की हत्या होने की सूचना मिली थी। रोहित का साथी वीरेंद्र का हाथ टूट गया था।
विज्ञापन
सूचना के बाद थानाध्यक्ष नरेश सोलंकी व एसआई शिवकुमार मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि रोहित अपने आठ-नौ साथियों के साथ संगम विहार के जंगल में मोबाइल में लूडो खेल रहा था। इसी दौरान तीन-चार लड़कों ने उस पर पथराव कर दिया।
रोहित व वीरेंद्र मौके पर रह गए, जबकि बाकी फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने रोहित की छाती व पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुधांशु धामा की देखरेख में नरेश सोलंकी की टीम ने एक आरोपी आरिफ उर्फ सूरज (20) व उसके दो साथियों को पकड़ लिया। पुलिस इनके चौथे साथी रामबाबू उर्फ जंगल ब्वॉय की तलाश कर रही है।