ट्रेनों में नवविवाहिताओं को निशाना बनाता था ये शख्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआरपी की गिरफ्त में आया अंतरराज्यीय ट्रेन चोर बदमाश गाड़ियों में नवविवाहित को अपना निशाना बनाता था। वह अपने साथियों के साथ ट्रेन में घुसकर पहले उन जोड़ों की पहचान करता था, जो कपल शादी करने के बाद सफर कर रहे होते हैं।
इसके अलावा, ऐसे दंपति जो किसी शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे होते हैं। उसके बाद घटना को अंजाम देता था। जीआरपी की पूछताछ में पकड़े गए बदमाश जसबीर सिंह ने इस बात का खुलासा किया है।
जीआरपी थाना प्रभारी अरविंद दहिया का कहना है कि पकड़ा गया बदमाश जसबीर अनपढ़ है, लेकिन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का मास्टर माइंड है। उन्होंने बताया कि शनिवार को उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इससे और भी खुलासे हो सकते हैं।
जीआरपी की तीन टीमें अलग-अलग रूटों पर लगाई
जीआरपी अंबाला के एसपी राकेश आर्य ने बताया कि सांसी गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों के जिलों की जीआरपी से भी मदद ली जा रही है।
इसके अलावा दिल्ली के सुल्तानपुरी, भिवानी, कैथल समेत उन जिलों में छापेमारी की जा रही है, जहां सांसी गिरोह के सदस्य रहते हैं। एसपी आर्य ने बताया कि अंतरराज्जीय गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए जीआरपी की तीन टीमें बनाकर अलग-अलग रूटों पर लगाई गई हैं।
खासकर हावड़ा-पुरी रूट पर। अन्य राज्यों की जीआरपी से भी सूचनाएं साझा की जा रही हैं। उम्मीद है कि गैंग के अन्य सदस्य जल्द ही जीआरपी की गिरफ्त में होंगे।