फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The Mahabharata in 2017 in the BJP will win the Arjuna Rupee.

‘महाभारत 2017’ में भाजपा रूपी अर्जुन की होगी जीत

Wed, 13 May 2015 01:19 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 13 May 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Mahabharata in 2017 in the BJP will win the Arjuna Rupee.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ‘भारत माता की जय’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्हाेंने कहा कि दस वर्ष तक यूपीए सरकार का हर दिन घोटाले का था।

विज्ञापन


वर्तमान सरकार का हर दिन, हर कदम गरीबों के लिए है। प्रधानमंत्री जनधन योजना हो या हाल ही में लांच की गई बीमा योजना और अटल पेंशन योजना। गरीबों को हर योजना का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


मगर विरोधी पार्टियां लोगाें को भ्रमित कर रही हैं। किसानों के बारे में कहा कि केंद्र सरकार के नए नियमों के अनुसार वो किसान भी मुआवजे के हकदार होंगे जिनकी 33 फीसदी फसल नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक यह नियम 50 फीसदी नुकसान वाले किसानों के लिए था। केंद्र ने किसानों के फायदे के लिए नियम में बदलाव किए हैं। मगर प्रदेश की सपा सरकार ने अभी तक 33 फीसदी नुकसान वाले किसान का सर्वे ही नहीं किया है।

इतना ही नहीं राजस्थान और मध्यप्रदेश के बाद जल्द ही उत्तर प्रदेश के किसानों को भी सॉइल कार्ड (मिट्टी की गुणवत्ता का प्रमाणपत्र) दिया जाएगा। इससे नवीनतम तकनीक, उर्वरक, उपज बढ़ाने आदि के तरीकाें की जानकारी किसानाें को मिलेगी

गाजियाबाद को एक साल में मिलेगा 16 लेन का हाईवे
कई साल से अटके एनएच-24 के चौड़ीकरण को अब रफ्तार मिलने वाली है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इसपर मुहर लगाते हुए कहा कि जल्द ही गाजियाबाद को 16 लेन का हाइवे मिलने जा रहा है।

अगले एक वर्ष में हाइवे चौड़ीकरण का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही एनएच-24 पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार को सड़कों के विकास के लिए 70 हजार करोड़ रुपये देना तय किया है। इस राशि का सबसे अधिक लाभ गाजियाबाद और नोएडा के इलाकों को मिलेगा।

अगर यह राशि भी कम पड़ती है तो सरकार 10 हजार करोड़ का अतिरिक्त पैकेज भी दे सकती है। उन्होंने कहा कि अगले माह से काम शुरू होगा, जिसे एक साल में पूरा किया जाएगा।

प्रदेश की सभी सड़कें आरसीसी होंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आने के बाद रोज करीब 11 किलोमीटर सड़काें का निर्माण हो रहा है। अधिक से अधिक गांवों को हाईवे से जोड़ा जा रहा है।

‘छुट्टी से लौटकर आए नेता अब कर रहे नौटंकी’
लोकसभा में भले ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भूमि अधिग्रहण बिल का विरोध कर रहे हों। मगर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्रीय परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी राहुल पर निशाना साधने से नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि दो माह की छुट्टियां काटकर आए नेता देश में आकर नौटंकी कर रहे हैं। कांग्रेस और अन्य नेता भूमि अधिग्रहण बिल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि 10 साल के यूपीए शासन में कई लाख करोड़ रुपये के घोटाले हुए। तब सोनिया और राहुल गांधी चुप्पी साधे बैठे थे, मगर अब भूमि अधिग्रहण बिल को गलत बता रहे हैं।

भाजपा पिछले भूमि अधिग्रहण बिल की गलतियों को सुधारने का काम कर रही है। लेकिन छुट्टियां काटकर लौटे नेता बिल पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष किया कि तब किसी ने सवाल नहीं उठाए जब रॉबर्ट वाड्रा को जमीन दी जा रही थी।


उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का एक ही लक्ष्य है, देश का विकास। सरकार उसके लिए लगातार प्रयासरत है। जिसके चलते एक साल में ही विकास दर एक फीसदी तक बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed