दो करोड़ की लूट को अंजाम देकर हो गया था फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल स्टाफ ने दो करोड़ रुपये की लूट के मामले में शामिल भगोड़े बदमाश निर्भय ठाकुर को बुराड़ी से गिरफ्तार किया है। निर्भय ने मई 2012 में हौजखास इलाके में अपने सहयोगियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस ने लूटपाट के इस मामले में निर्भय ठाकुर समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत लेने के बाद से फरार था।
पुलिस टीम को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि निर्भय अपने दोस्त से मिलने के लिए बुराड़ी आने वाला है। पुलिस की टीम ने बुराड़ी प्राधिकरण के पास घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। निर्भय पीतमपुरा का रहने वाला है।
अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान अदालत ने 23 अक्तूबर 2014 को निर्भय को सात दिन की जमानत दी थी। सात दिन बाद निर्भय अदालत में पेश नहीं हुआ। अदालत ने इस मामले में 5 जनवरी को निर्भय को भगोड़ा करार दिया था।