{"_id":"507c406feddd793b0a744927a98a938c","slug":"the-job-will-be-written-before-the-bride-s-dowry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से पहले लिखकर देना होगा ‘दुल्हन ही दहेज है’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से पहले लिखकर देना होगा ‘दुल्हन ही दहेज है’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज और कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने के लिए यूपी सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। सरकारी नौकरी देने से पहले सरकार अब नौजवानों से इस बाबत शपथपत्र ले रही है कि वह दहेज नहीं लेंगे।
सरकारी विभागों में नियुक्त होने वाले कनिष्ठ लिपिकों से शपथपत्र मांगा जा रहा है। उम्मीदवारों को शपथ देना अनिवार्य है। इसमें एक से ज्यादा शादी न करने की भी शपथ मांगी गई है।
हाल ही में प्रदेश में उत्तर प्रदेश स्टेट सबोर्डिनेट सर्विस कमीशन (यूपीएसएसएससी) की ओर से सरकारी विभागों में खाली पड़े कनिष्ठ लिपिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई थी। मापतौल विभाग में करीब 20 पद हैं।
विज्ञापन
विभाग ने नवनियुक्त होने वाले कनिष्ठ लिपिकों से दहेज न लेने का शपथ मांगा है। अभ्यर्थियों को शपथ पत्र पर दहेज प्रतिषेद अधिनियम 1961 एवं उत्तर प्रदेश दहेज प्रतिषेद नियमावली 1999 के तहत शपथ लेनी होगी कि वह नियुक्ति के बाद अपनी शादी में दहेज नहीं लेंगे।