{"_id":"2a03ee3b8a4192e9eb9692fead05d706","slug":"the-industry-lost-rarest-diamond-as-brij-mohan-munjal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग जगत ने बृजमोहन मुंजाल के रूप में खोया नायाब हीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग जगत ने बृजमोहन मुंजाल के रूप में खोया नायाब हीरा
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 02 Nov 2015 06:51 PM IST
विज्ञापन
जानेमाने उद्यमी बृजमोहन मुंजाल के निधन से साइबर सिटी के उद्योग जगत में शोक की लहर है। उद्यमियों ने कहा कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में उनके ही प्रयास से एनसीआर का इतना बड़ा नाम हुआ है।
विज्ञापन
उनके देहांत ने उद्योग जगत ने एक नायाब हीरा खो दिया है। गुड़गांव में उन्होंने हीरो मोटोकॉर्प की स्थापना करके पूरे एनसीआर को ऑटोमोबाइल हब बनाने में मदद की।
विज्ञापन
बृजमोहन मुंजाल का दिल्ली मे निधन हुआ। एनसीआर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष एचपी यादव ने कहा कि वह एक अनुभवी और बेहतरीन उद्यमी थे। ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उनका सराहनीय योगदान रहा है।
विज्ञापन
उन्हीं के प्रयासों से एनसीआर क्षेत्र की विशेष पहचान बनी। यादव ने कहा कि मुंजाल ने सिर्फ औद्योगिक क्षेत्र में ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी विशेष योगदान दिया है।
हरियाणा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के चेयरमैन किशन कपूर ने कहा कि बृजमोहन मुंजाल अच्छे उद्यमी और बेहतरीन इंसान थे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में ही नहीं शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने अतुलनीय योगदान किया।
आईएमटी मानेसर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव मनोज त्यागी ने कहा कि मुंजाल के योगदान को उद्योग जगत सदैव याद रखेगा। गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष परवीन यादव ने भी मुंजाल की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।