फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The husband's friend had been raped, child birth open the mystery.

पति का दोस्त करता रहा रेप, बच्ची के जन्म पर खुली पोल

Sun, 12 Jul 2015 09:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Jul 2015 09:17 PM IST
विज्ञापन
The husband's friend had been raped, child birth open the mystery.

खजूरी खास इलाके में 27 साल की एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति के ही दोस्त पर आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला आरोप है कि चार साल से आरोपी डरा धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच उसने एक बच्ची को भी जन्म दिया। बाद में आरोपी ने पति को तलाक देने के बाद शादी करने के लिए कहा।

महिला ने जब अपने पति को तलाक दे दी तो आरोपी ने शादी करने से ही इंकार कर दिया। मजबूरन पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

पुलिस कर रही है महिला के आरोपों से इनकार

The husband's friend had been raped, child birth open the mystery.

महिला का आरोप है कि जब वह मामला दर्ज कराने शनिवार को खजूरी थाने पहुंची तो उसे भजनपुरा थाने का मामला होने की बात कर वहां भेज दिया गया।

भजनपुरा से भी उसे खजूरी थाने का मामला होने की बात वापस भेज दिया गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस ने महिला की शिकायत ली। इधर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी महिला के आरोपों से इंकार कर रहे हैं।

उनका कहना है कि महिला थाने नहीं पहुंची। फिलहाल उसकी शिकायत लेकर पुलिस अब छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक पीड़िता अपने पति के साथ नेहरू विहार करावल नगर में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4 साल पहले घर में घुसकर जबरन किया था रेप

The husband's friend had been raped, child birth open the mystery.

चार साल पूर्व इसका पति किसी काम से दिल्ली से बाहर गया था। इस बीच उसके दोस्त ने घर पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

आरोपी अक्सर डरा-धमकाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी के कहने पर महिला ने अपने पति को भी तलाक दे दी।

अब आरोपी उससे शादी करने इंकार कर रहा है। खजूरी खास थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed