सीरिया से दहशत फैलाता है आतंकियों का हैंडलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर से गिरफ्तार किए जा रहे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी व उससे प्रभावित युवकों का हैंडलर एक ही है।
उत्तराखंड, यूपी, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत से आईएस के जितने भी आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं सभी का हैंडलर एक ही है। ये हैंडलर सीरिया में बैठा हुआ है।
देश के खुफिया विभाग की जांच में ये खुलासा हुआ है। उत्तराखंड से गिरफ्तार मोड्यूल ने इस पर मोहर लगाई है। देश भर में आईएस के जो आतंकी गिरफ्तार किए जा रहे हैं उनके अलग-अलग मोड्यूल हैं।
उत्तराखंड का मोड्यूल, महाराष्ट्र का मोड्यूल और दक्षिण भारत का मोड्यूल सब अलग हैं। हालांकि इनमें कुछ आपस में जुड़े हैं। जुड़े होने का मतलब ये है कि ये सिर्फ इतना जानते हैं कि ये आईएस के लिए काम कर रहे हैं।
स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि भारत में पकड़े गए मोड्यूल्स के हैंडलर का नाम साफी आरमार है। ये भारत में आईएस के आतंकियों से युसूफ नाम से बात करता था।
सीरिया में है आतंकियों का हैंडलर
इस समय ये सीरिया में है। भारत में पकड़े गए मोड्यूल के सदस्यों को ये पता नहीं है कि साफी आरमार उर्फ युसूफ कौन है और आईएस में उसका क्या पद है।
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि युसूफ भारत का रहने वाला है। ये काफी पहले सीरिया जा चुका है। उत्तराखंड मोड्यूल से पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ है कि इस मोड्यूल के सदस्य संसद हमले के मास्टरमाइंड और जैश ए मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर से प्रभावित हैं।
लोगों ने काफी बार मसूद अजहर के भाषणों को सुना है। उत्तराखंड मोड्यूल के सदस्य सोशल मीडिया के जरिए आईएस के सीरिया में बैठे हैंडलर युसूफ से जुड़े थे।
कुछ समय चैटिंग करने के बाद युसूफ ने इन लोगों को एक एप्लीकेशन भेजी थी। इस एप्लीकेशन में आईएस के मुखिया रहे ओसामा बिन लादेन, जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर समेत कई पाकिस्तान नेताओं के हेटेड भाषण हैं। हैंडलर ने मोड्यूल के सभी सदस्यों को इन भाषणों को सूनने व पढ़ने के लिए कहा था।