फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The government gave a message to the panchayat, Modi told the country's Muslim sympathizer

केंद्र सरकार ने पंचायत में दिया संदेश, पीएम मोदी को बताया देश के मुसलमानों का हमदर्द

Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
शादाब रिजवी/अमर उजाला, गुड़गांव
शादाब रिजवी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 30 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
The government gave a message to the panchayat, Modi told the country's Muslim sympathizer
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty Images

हरियाणा के मुस्लिम बहुल जिला मेवात की सरजमीं से बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार ने देशभर के मुसलमानों को यह संदेश देने की कोशिश की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके हमदर्द हैं।

विज्ञापन


भाजपा या टीम मोदी वोट के खातिर नहीं , बल्कि दोस्त बनाने के लिए प्रोग्रेस पंचायत कर उनके द्वार पर दस्तक दे रही हैं। मुसलमानों में भाजपा और मोदी का खौफ पैदा करने वाले विरोधियों को भी यह बताने का भरसक प्रयास किया गया कि मुस्लिम पहले देश के नागरिक हैं, उनका वोट के लिए इस्तेमाल करने वाले होशियार रहें।
विज्ञापन


मुस्लिमों को साथ जोड़ने के लिए केंद्र सरकार की प्रोग्रेस पंचायत मेवात के गांव किठौर में लगी। इसमें हजारों मुस्लिम जुटे। पंचायत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूत व केंद्रीय अल्पसंख्क मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी, शहरी विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा के कई मंत्रियों और नौकरशाहों ने शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में  मुस्लिमों से आह्वान किया गया कि वह राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ें। उनके शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक स्तर में बदलाव लाने को केंद्र सरकार मुस्तैद है। पंचायत में मान-सम्मान के लिए मुस्लिमों से मोदी का साथ देने का आग्रह किया गया। साथ ही यह अहसास कराया गया कि आपके स्वाभिमान और देश की सुरक्षा मोदी कर सकते हैं। 

’मदद हमारी-मंजिल आपकी’

The government gave a message to the panchayat, Modi told the country's Muslim sympathizer
पंचायत - फोटो : अमर उजाला

इसलिए ’मदद हमारी-मंजिल आपकी’ के  संकल्प के साथ आगे बढ़ें।  कहा गया कि मोदी मुस्लिमों समेत हर समाज को समान मौका देना चाहते हैं। केंद्र सरकार पंचायत के जरिए उन्हें गले लगाने आई है। 

पंचायत में यह भी विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि दिल्ली के दरवाजे मुस्लिमों के लिए हर वक्त खुले हैं। इस दौरान खुद मंत्री ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगवाकर मुस्लिमों से साथ रहने का संकल्प लिया।

नकवी ने पंचायत में मुसलमानों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं को गिनाकर यह साबित करने की कोशिश की कि केंद्र सरकार दिखावे में नहीं काम में विश्वास करती है।  

नकवी के दुखती नस पर हाथ रखते ही पंचायत में मुस्लिमों का दर्द जुबां पर आ गया। बोले कि अभी तक ना सही रोजगार मिला, न अच्छी शिक्षा मिली और न ही विकास में हिस्सेदारी हासिल हुई। 

सच्चर कमेटी की पूरी रिपोर्ट मेवात की असलियत पर तैयार हुई, लेकिन उसके समाधान को ठोस पहल नहीं की गई। नकवी ने ग्रामीणों के मन की बात समझी और भरोसा दिया कि हमारा कोई राजनीतिक एजेंडा नहीं, बल्कि विकास का एजेंडा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed