फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The good days are ahead of 208 illegal colonies.

आने वाले हैं 208 अवैध कालोनियों के अच्छे दिन

Sun, 29 Mar 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Mar 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
The good days are ahead of 208 illegal colonies.
प्रदेश सरकार ने मिशन 2017 का ताना-बाना बुनना शुरू कर दिया है। इसके चलते अवैध कालोनियों में रहने वाले लाखों शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है।
विज्ञापन


शासन की मंशा के अनुरूप जीडीए ने शहर की 208 अवैध कालोनियों के विकास का खाका तैयार किया है। बीती 24 मार्च को जीडीए समेत कई विकास प्राधिकरणों के अधिकारियों ने लखनऊ में मुख्य सचिव के समक्ष योजना का प्रेजेंटेशन दिया है।

अब विकास के ड्राफ्ट को कैबिनेट में रखने की तैयारी है। कैबिनेट की मुहर लगते ही न केवल शहर, बल्कि प्रदेश भर की अवैध कालोनियों में विकास की राह खुल जाएगी।
विज्ञापन


अवैध कालोनियों को नियमित करने की कवायद बीते दो वर्षों से जारी है। इन कालोनियों में नियमितीकरण की संभावनाएं तलाशने के लिए जीडीए ने रेसीडेंसियल लैंडयूज पर मई 2008 से बसी 92 कालोनियों का सर्वे पूरा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने मंजूरी मिलने पर 42 कालोनियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया भी जारी है। जीडीए की तर्ज पर सरकार ने प्रदेश भर की अवैध कालोनियों के लिए नीति तैयार करने के निर्देश दिए।

इसके लिए प्रदेश स्तरीय कमेटी गठित हुई। जीडीए के सीएटीपी एससी गौड़ को भी इस कमेटी का मेंबर बनाया गया। कमेटी ने नियमितीकरण पर प्रेजेंटेशन दिया।

जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव के मुताबिक शहर के सभी नागरिकों को बेहतर सुविधाओं वाले स्थान पर रहने का अधिकार है। अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जीडीए ने दो बार अवैध कालोनियों का सर्वे कराया। हर बार मानक न पूरे होने पर मामला अटक गया। इन कालोनियों में न तो मानक के मुताबिक सड़क होती है और ना ही पार्क और सामुदायिक जरूरतों के स्थान।

इसी कारण इन कालोनियों में मकान-प्लाट सस्ते मिलते हैं। लोग विकास के लिए अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना चाहते। सूत्रों के मुताबिक मानकों में कुछ राहत देकर नियमितीकरण कराया जा सकता है।

इन कालोनी वालों के लिए खुशखबरी
विजयनगर की सैन विहार, शांति नगर, ओम विहार-सुदामापुरी, भीम नगर, बिहारीपुरा, बुद्ध विहार, नसबंदी कॉलोनी, लठ्ठमार कॉलोनी डूंडाहेड़ा, राहुल विहार एक-दो, रोजी कॉलोनी, माता कॉलोनी, चौधरी चरण सिंह कॉलोनी, सजवान नगर, शिवपुरी, शंकरपुरी, बागू कॉलोनी, नंदग्राम की ब्रज नगरी, नंदनी एंक्लेव, उत्तरांचल विहार आदि कालोनियों की सूरत बदलेगी।

साथ ही हिंडन विहार मेरठ रोड चौराहा, भागमल एंक्लेव, प्रेम एंक्लेव मेरठ रोड, अंबेडकर नगर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, वीर अब्दुल हमीद कालोनी, प्रताप विहार की कृष्णा विहार, सर्वोदय नगर, शिव नगर लालकुआं, राघेश्याम विहार-2,3 मुरादनगर, ग्रीन टाउन मेरठ रोड, एवरेस्ट एंक्लेव जीटी रोड, हिना कॉलोनी हापुड़ रोड़, किशन विहार, मुकेश कॉलोनी लालकुआं, गौरव एंक्लेव, रोहन एंक्लेव हापुड़ रोड, शिव विहार, असालतनगर, पंचवटी मॉडल टाउन, पंचवटी एक्सए न्यू कोटगांव, सूर्य एंक्लेव लालकुआं, राधा कृष्णकुंज लालकुआं, श्याम विहार जीटी रोड, शताब्दीपुरी गोविंदपुरम, महेंद्रा इंक्लेव शास्त्रीनगर, उत्तर विहार हापुड़ रोड, आकाश नगर डासना आदि।

निगम क्षेत्र की 100 से अधिक कालोनियां शामिल
जीडीए की तैयार 208 कालोनियों की सूची में करीब 100 से अधिक कालोनियां नगर निगम के क्षेत्र में भी आती हैं। ऐसे में निगम क्षेत्र की भी कालोनियों की सूरत बदलेगी।जीडीए बोर्ड कालोनी के नियमितिकरण और विकास को मंजूरी देगा।


इससे पहले जीडीए सचिव की अध्यक्षता में बनी आठ सदस्यीय समिति इसका परीक्षण करेगी। ले-आउट प्लान मंजूर होने के बाद निकाय क्षेत्र में स्थित कालोनी नगर निगम को हस्तांतरित मानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed